पंजाब के क्रिमिनल की फरारी में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड: करनाल अस्पताल में बेड पर छोड़ी हथकड़ी; बिजली गुल होते ही 2 मिनट में हुआ था रफूचक्कर – Karnal News

पंजाब के क्रिमिनल की फरारी में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड:  करनाल अस्पताल में बेड पर छोड़ी हथकड़ी; बिजली गुल होते ही 2 मिनट में हुआ था रफूचक्कर – Karnal News




हरियाणा के करनाल में सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से वाटेंट क्रिमिनल गुरजीत सिंह के फरार होने के मामले में एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने सख्त एक्शन लिया हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 6 पुलिसकर्मियों ईएचसी संदीप, सिपाही प्रदीप, सुमित, गोवर्धन, अमित और अंकित को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी पुलिसकर्मी उस वक्त अस्पताल में मौजूद थे, जब गुरजीत सिंह तीसरी मंजिल से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। दो मिनट के लिए बिजली गुल हुई थी, इतनी ही देर में वह फरार हो गया था। इसके बाद तुरंत उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें भी लगाई गई, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिला है। गुरजीत सिंह पंजाब के खरड़ का रहने वाला है। वह तरावड़ी के एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट के प्रयास के मामले में वांटेड था। इसके अलावा वह करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और पलवल जिलों में पेट्रोल पंप लूट की पांच वारदातों में भी शामिल रहा है। गुरजीत के पकड़े जाने से लेकर फरार होने तक की कहानी… सीसीटीवी में चलता हुआ दिखा आरोपी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बेडशीट ओढ़कर आराम से चलता हुआ दिखाई दिया। वह बिल्कुल सामान्य तरीके से चल रहा था और लंगड़ा भी नहीं रहा था। इससे साफ हुआ कि दिन में वह पुलिस और डॉक्टरों को गुमराह कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी भी उसे ढूंढते नजर आ रहे हैं। अस्पताल के पीएमओ बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप लूट के प्रयास में वांटेड था गुरजीत… 2 मई को की थी लूट की कोशिश : 2 मई की सुबह करीब 4:25 बजे आरोपी बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर तरावड़ी के चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और पैसे देने के बाद सेल्समैन के पीछे ऑफिस तक चला गया। वहां उसने पिस्टल निकालकर कैश देने की धमकी दी। सेल्समैन ने दिखाई हिम्मत : गांव पड़वाला निवासी सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की पिस्टल पर हाथ मार दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव तखाना निवासी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ने आरोपी का विरोध किया, जिससे धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान आरोपी ने फायर किया, लेकिन गोली हवा में निकल गई और वह मौके से फरार हो गया। 23 दिन बाद ऐसे पकड़ा गया पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तरावड़ी टी-प्वाइंट की ओर भाग गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। वारदात के बाद पुलिस लगातार 23 दिन तक आरोपी की तलाश करती रही। जांच के दौरान घटनास्थल से गोली का खोल बरामद किया गया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। 24-25 मई की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी आवर्धन नहर के पास घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में उसे काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को टांग में गोली लगी थी। पुलिस की बढ़ी चिंता, तलाश जारी आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है। अलग-अलग टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *