Home Bharat ‘आंखों के सामने तड़पकर गई जीजा की जान’: ‘ये लो’ कहकर...

‘आंखों के सामने तड़पकर गई जीजा की जान’: ‘ये लो’ कहकर रेत माफिया ने फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचला; SC ने लिया संज्ञान – Morena News

3
0
‘आंखों के सामने तड़पकर गई जीजा की जान’:  ‘ये लो’ कहकर रेत माफिया ने फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचला; SC ने लिया संज्ञान – Morena News


वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या करने वाला ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी अभी भी फरार है।

मुरैना के अंबाह गेम रेंज में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे वन रक्षक हरिकेश गुर्जर (33) की बुधवार सुबह कुचलकर हत्या कर दी गई। चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हुए इस हमले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञा

.

हरकेश गुर्जर के सहकर्मी और वारदात के प्रत्यक्षदर्शी संदीप गुर्जर ने बताया कि हम रोज की तरह पेट्रोलिंग पर थे। रानपुर तिराहे से ट्रैक्टर आता दिखा तो रेंज ऑफिसर ने उसे रुकवाने को कहा। हरिकेश टीम में सबसे फुर्तीला था। वह तेजी से गाड़ी से उतरा और डंडा दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोकना चाहा।

हम सब गाड़ी से उतर पाते, इसके पहले ही ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी ने हरिकेश को टक्कर मार दी। हरिकेश के सड़क पर गिरते ही ‘ये ले’ कहते हुए सिर से पहिया निकाल दिया।

वारदात को रेंज ऑफिसर वीर कुमार तिर्की, वन रक्षक शत्रुघ्न सिंह, अवधेश कुशवाह, विनोद माहौर और हरिकेश के साले गौरव के सामने अंजाम दिया गया। आंखों के सामने अपने दोस्त, सहकर्मी को तड़पकर दम तोड़ते देखकर सब दहशत में आ गए।

आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। यहां रेत खाली करने के बाद वह भाग निकला।

आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

वन रक्षक की हत्या करने के बाद आरोपी विनोद कोरी वारदात स्थल से एक किमी दूर शिवबैकुंठ पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां कपड़े बदले और कर्मचारियों से कहा- पुलिस पीछे लगी है। इसके बाद ट्रॉली से रेत खाली कर 4 किमी दूर दिमनी थाने के सामने से निकल गया। फिर माता बसैया इलाके में ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि रात में भी कई ठिकानों पर दबिश दी गई, पर आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है। वन रक्षक हरकेश गुर्जर को जिस ट्रैक्टर से कुचला गया, उसके मालिकों में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक का नाम पवन तोमर है, जो बीजेपी का दिमनी मंडल उपाध्यक्ष हैं। दूसरे का नाम सोनू चौहान है, जो बीजेपी युवा मोर्चा में मंडल का मंत्री है।

सहकर्मी बोला- सरकार ने डंडा देकर मौत के सामने भेज दिया

संदीप ने कहा- सरकार ने हमारे हथियार भी छीन लिए हैं। हमको डंडा देकर मौत के सामने भेज दिया है। सिर्फ डंडे से हत्यारे माफिया का सामना क्या कोई कर सकता है? कार्रवाई करो तो मरो, नहीं करो तो सरकार का ऊपर से डंडा पड़ता है। कल अगर हथियार होता तो मजाल थी कि वह हरकेश पर ट्रैक्टर चढ़ा जाता। वहीं, उसे मार गिराते।

अपनी सुरक्षा करने का तो सभी को अधिकार है। हम 5 साल से निहत्थे हैं। डंडा लेकर ड्यूटी कर रहे हैं। हमारी रेंज में 18 घाट हैं, जो दिमनी से भिंड तक हैं। हमारी 12 बोर की 5 राइफल नगरा थाने में जमा हैं।

साले ने कहा- मेरी आंखों के सामने जीजा ने दम तोड़ा

हरकेश के साले गौरव गुर्जर इस गश्त में उनके साथ थे। गौरव ने बताया कि वारदात के एक दिन पहले मंगलवार को जीजा हरकेश से मिलने अंबाह गेम रेंज कार्यालय पहुंचा था। रात में वहीं रुक गया। बुधवार सुबह जीजा ने बताया कि अवैध रेत पर कार्रवाई करने जाना है। मैंने कहा कि मैं भी मुरैना निकल जाऊंगा।

मैं अपनी गाड़ी से जांच दल के पीछे ही चल रहा था। रानपुर तिराहे के पास वीरपुर कुठियाना तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। रोकने के निर्देश मिले तो जीजा हरकेश गाड़ी से उतरे और ड्र्र्राइवर को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया।

वह नहीं रुका तो उन्होंने अपने पास का डंडा ड्राइवर को दिखाया। ड्राइवर ने गाड़ी पहले धीमी की, फिर तेजी से जीजा को टक्कर मार दी। मेरी आंखों के सामने उनके सिर के चिथड़े उड़ गए। उन्होंने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा। मैं कुछ नहीं कर सका। मेरी बहन मेरी आंखों के सामने विधवा हो गई। छोटे भांजे-भांजी के सिर से पिता का साया उठ गया।

जनकपुर गांव में परिजन और रिश्तेदारों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर का अंतिम संस्कार किया।

जनकपुर गांव में परिजन और रिश्तेदारों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर का अंतिम संस्कार किया।

ऐसी घटनाओं पर हलफनामा दाखिल करने के निर्देश

अवैध रेत परिवहन को रोकने की कोशिश के दौरान वन रक्षक की हत्या के इस मामले का सुप्रीम कोर्ट में तात्कालिक उल्लेख (अर्जेंट मेंशनिंग) किया गया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने स्वत: संज्ञान लिया। यह मामला उस सुओ मोटू याचिका से जुड़ा है, जो क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर लगी है, जिसमें एमिकस क्यूरी (न्यायालय मित्र) द्वारा आवेदन दायर किया गया था।

सुनवाई के दौरान गुरुवार को न्यायमूर्ति मेहता ने कहा कि इस क्षेत्र में कुछ “अत्यंत गंभीर” घटनाएं सामने आई हैं। पीठ ने मामले का उल्लेख करने वाली अधिवक्ता एओआर रूपाली सैमुअल (जो एमिकस में से एक हैं), से कहा कि वे अन्य घटनाओं का विवरण रिकॉर्ड पर लाने के लिए हलफनामा दाखिल करें और मध्य प्रदेश की ओर से पेश होने वाले वकील को अग्रिम सूचना दें।

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल हरकेश के गांव पहुंचे। यहां उनके पिता कलेक्टर से लिपटकर रो पड़े।

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल हरकेश के गांव पहुंचे। यहां उनके पिता कलेक्टर से लिपटकर रो पड़े।

2016 में लगी थी नौकरी, 2025 में मुरैना ट्रांसफर हुआ

हरकेश के दोस्त प्रताप गुर्जर ने कहा- वह अच्छा एथलीट था। लोकल से लेकर नेशनल तक 800 और 1500 मीटर दौड़ में बढ़िया प्रदर्शन किया था। नेशनल चैंपियन रहा है। कई अवॉर्ड भी जीते। साल 2016 में वन रक्षक के पद पर सिलेक्ट हुआ था।

26 जून 2016 को पन्ना टाइगर रिजर्व में उसे ज्वाइनिंग मिली थी। 7 अगस्त 2025 को उसका ट्रांसफर मुरैना वन विभाग के गेम रेंज सबलगढ़ के घाट वरोठा में हो गया था। बाद में इसमें संशोधन हुआ और उसे गेम रेंज अंबाह के घाट सांकरी भेज दिया गया।

हरकेश के परिवार में पिता रामनिवास गुर्जर, पत्नी लवली, 4 साल की बेटी तन्वी और 2 साल का बेटा तन्मय हैं। बड़ा भाई ऋषिकेश गुर्जर दतिया की इंदरगढ़ तहसील में रीडर है।

हरकेश गुर्जर की कुछ महीने पहले ही मुरैना के अंबाह में पोस्टिंग हुई थी।

हरकेश गुर्जर की कुछ महीने पहले ही मुरैना के अंबाह में पोस्टिंग हुई थी।

2021 में रायफलें जमा कराईं, तब से निहत्थे लड़ रहे

अंबाह गेम रेंज में अवैध रेत खनन रोकने का जिम्मा करीब 12 वनकर्मियों पर है। 2021 में वनकर्मी के फायर से एक ग्रामीण की मौत होने के बाद सभी 12 बोर रायफलें थाने में जमा करा दी गई थीं।

तब से वे डंडा लेकर रेत माफिया से भिड़ रहे हैं। पिछले साल मार्च में माफिया ने धमकी दी थी कि डंडा लगाया तो गोली मार देंगे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

इसी साल 4 महीने में रेत माफिया ने किए 3 हमले

  • फरवरी 2026: चिन्नोनी थाना इलाके में आरक्षक बिजेंद्र हर्षाना को टक्कर मारने की कोशिश की। खुद को बचाने दूसरी तरफ कूदे तो गड्ढे में पैर जाने से फ्रैक्चर हो गया।
  • फरवरी 2026: सबलगढ़ के गुलाब सिंह का पुरा गांव में रेत पर कार्यवाही कर ट्रैक्टर-ट्रॉली ला रही वन विभाग की टीम पर फायरिंग की गई। रेत माफिया पथराव कर जब्त ट्रॉली छुड़ा ले गए।
  • मार्च 2026: अवैध खनन पर कार्यवाही करने गई पुलिस टीम की गाड़ी को माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर मार दी। आरक्षक सुदामा रजक गंभीर घायल हुए थे।

विभाग ने शहीद का दर्जा देने का प्रस्ताव बनाया

डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने कहा- हरकेश गुर्जर हमारे परिवार का सदस्य था। एक बहादुर को हमने खोया है। उसे शहीद का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज रहे हैं। पत्नी को नौकरी भी दी जाएगी।

वहीं, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा- वन रक्षक हरिकेश के परिजन को ‎अनुकंपा नियुक्ति और ग्रेच्युटी का‎ भुगतान किया जाएगा। ‎सीएम कार्यालय को भी 10 लाख रुपए ‎की सहायता स्वीकृत करने का प्रस्ताव ‎भेजा है।

कलेक्टर जांगिड़ ने टास्क फोर्स की बैठक बुलाकर निर्देश दिए हैं कि वन, पुलिस, राजस्व विभाग के लोग अकेले कार्रवाई करने न जाएं। किसी भी बाजार, गली में रेत की मंडी न लग पाए। रेत परिवहन करने वाले सभी ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन चेक किए जाएं। रेत कारोबार से जुड़े अपराधियों को चिह्नित कर जिलाबदर किया जाए।

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

BJP नेताओं के ट्रैक्टर ने वन रक्षक को कुचला, मौत

मुरैना में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने वन रक्षक को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। कलेक्टर जांगिड़ ने दैनिक भास्कर से फोन पर चर्चा में बताया कि पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

    Previous article‘Laal Batti’ Gone, Everything Else Remains: 8 Yrs On, VIP Culture Travels Incognito — And It Isn’t Just UP
    Next articleदावा- हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील: वायरल वीडियो में PMO का जिक्र, कहा- डिप्टी सीएम बनूंगा, TMC बोली- ED चुप क्यों

    Leave a Reply