Home Bharat ‘जहरीले सांप’ बयान नितिन नबीन बोले- ये गांधी परिवार की: खड़गे...

‘जहरीले सांप’ बयान नितिन नबीन बोले- ये गांधी परिवार की: खड़गे के ‘सांप’ वाले बयान पर कहा- उनकी सस्ती मानसिकता को दिखाती है

3
0
‘जहरीले सांप’ बयान नितिन नबीन बोले- ये गांधी परिवार की:  खड़गे के ‘सांप’ वाले बयान पर कहा- उनकी सस्ती मानसिकता को दिखाती है


  • Hindi News
  • National
  • BJP Chief Nitin Nabin Slams Mallikarjun Kharge’s “snake” Remarks Against BJP, RSS
नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘सांप’ वाले बयान पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे की टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने की कोशिश है और यह एक सस्ती मानसिकता को दिखाती है। यह बयान उस समय आया है जब खड़गे ने एक रैली में BJP और RSS की तुलना जहरीले सांप से की थी।

नितिन नवीन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर बार ऐसे बयानों के बाद जनता BJP को जीत का आशीर्वाद देती है।

उन्होंने खड़गे के बयान के पीछे गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। कहा- राहुल गांधी और सोनिया गांधी रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाते हैं और खड़गे उसी के तहत बोलते हैं।

खड़गे ने असम में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और RSS पर टिप्पणी की थी।

खड़गे ने असम में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और RSS पर टिप्पणी की थी।

खड़गे ने असम की एक रैली में कहा था कि अगर सामने जहरीला सांप आए, तो नमाज भी रोककर उसे मार देना चाहिए। इसी उदाहरण के जरिए उन्होंने BJP और RSS को “जहरीला सांप” बताया। इस बयान के बाद असम BJP नेताओं ने खड़गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कांग्रेस पर मुस्लिम वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

इसी बीच, नितिन नवीन ने खड़गे के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने केरल और गुजरात के लोगों की तुलना की थी। खड़गे ने कहा था कि केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात जैसे राज्यों के लोगों को गुमराह किया जा सकता है।

नितिन नवीन ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

वहीं, BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने भी खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी राज्य के लोगों को अशिक्षित कहना एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के लिए शर्मनाक है।

गुजरात की साक्षरता दर 82 प्रतिशत है और यह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में बेहतर हुई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सिर्फ मोदी से नफरत के कारण खड़गे कुछ भी बोलेंगे। अपने इस शर्मनाक बयान के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

खरगे ने केरल की सभा में कहा था कि गुजरात के लोग अनपढ़ है। इसलिए पीएम मोदी ने उन्हें मूर्ख बनाते हैं। वे इसीलिए बीजेपी को बार बार जिताते हैं।

उन्होंने कहा- चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन क्या कांग्रेस अध्यक्ष ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं? मैं उनके शब्दों को दोहरा भी नहीं सकता। यह बेशर्मी और नीचता की पराकाष्ठा है। उनके शब्द न केवल अपमानजनक हैं बल्कि निर्लज्ज भी हैं।

किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के लिए किसी राज्य की जनता को अनपढ़ कहना क्या उचित है? खरगे, क्या गांधीजी, सरदार पटेल, मोरारजी देसाई और विक्रम साराभाई अनपढ़ थे? क्या सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी अध्यक्ष के बयान से सहमत हैं?

अगर राहुल गांधी में समझदारी है, तो उन्हें इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लेना चाहिए और पार्टी प्रमुख से माफी मांगने को कहना चाहिए। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश को भी निरक्षर कहा। क्या आप देश को बांटना चाहते हैं? वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लायक नहीं हैं,” उन्होंने आगे कहा।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया:केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleAnant Ambani Backs Ganga Spine Injury Foundation, To Fund Rehabilitation For Spinal Injury Patients
    Next articleGuitar In Hand, Boy On Shoulders: Glimpses From Vijay’s Tirunelveli Roadshow | PHOTOS

    Leave a Reply