महावीर मंदिर में बालाजी के जयकारे गूंजे – Ludhiana News

महावीर मंदिर में बालाजी के जयकारे गूंजे – Ludhiana News




लुधियाना| महावीर मंदिर गुड़मंडी में राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब और महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दूसरे भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। महिला संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हुए। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत मुख्य पुरोहित पंडित अजय दुबे और राजेश तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से की गई। महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा, ज्योति, उर्मिला शर्मा, संतोष, नीलम रानी, बबिता सूद और मंजू मल्होत्रा आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया। हिना, त्रिमिला, अंजू, वीना, सविता सूद, गीता सूद, प्रोमिला, मधु बांसल, मधु गुप्ता, सुदर्शन, अनिता थापर, वीणा दत्ता, प्रीति शर्मा और पिंकी ने सुरीले भजनों और चौपाइयों के गायन से उपस्थित संगत को भाव-विभोर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *