Home Bharat मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा: राजस्थान...

मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा: राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, एमपी में बारिश; हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल नदी में गिरा

7
0
मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा:  राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, एमपी में बारिश; हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल नदी में गिरा


  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan & 20 States Hailstorm Alert; Himachal Stone Accident Injures Two
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादूनकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। क्योंकि आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। बैक-टु-बैक दो सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव है।

यूपी के लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद में मंगलवार दोपहर को बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सीएम योगी के कार्यक्रम का टेंट उड़ गया। वहीं राजस्थान के रेगिस्तानी जिला नागौर में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर, बीकानेर और टोंन में भी बारिश हुई।

इधर, मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना रहेगी। आज 34 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं पंजाब के मोहाली और जालंधर समेत कई शहरों में बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल रावी नदी में समा गया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में मंगलवार को बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार तीन दिन बर्फबारी हुई। दिल्ली-NCR में भी मंगलवार को बारिश हुई।

देशभर में बारिश-बर्फबारी की 5 तस्वीरें…

चंबा के भरमौर में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त सिंयूर का पुल।

चंबा के भरमौर में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त सिंयूर का पुल।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

राजस्थान के टोंक जिले के नासिरदा में मंगलवार दोपहर बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान के टोंक जिले के नासिरदा में मंगलवार दोपहर बारिश के साथ ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिरा। कपल घायल हुआ है।

हिमाचल प्रदेश मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिरा। कपल घायल हुआ है।

अगले दो दिन मौसम का हाल

7-8 अप्रैल- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में नया सिस्टम एक्टिव, 3 दिन आंधी-बारिश; भोपाल-ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से अगले 3 दिन तक उत्तरी और पूर्वी हिस्से में आंधी-बारिश की संभावना रहेगी। आज भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट है। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सिस्टम का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 34 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जालौन का तापमान 35.5°C रहा

उत्तर प्रदेश में 34 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते 72 घंटों में वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। प्रदेश में पिछले 3 दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश, नागौर-टोंक में ओले गिरे; फसलों को नुकसान

राजस्थान में जयपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में आज बारिश हुई। नागौर-टोंक में ओले भी गिरे। आंधी-बारिश की चेतावनी के कारण नागौर की दो मंडी में आज छुट्‌टी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर रहेगा। वहीं, 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी; पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन सिंयूर पुल टूटा, रावी नदी में समाया

हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल रावी नदी में समा गया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: राज्य में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चंडीगढ़ में भी मौसम बदला; तापमान में आएगी गिरावट

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के औसत तापमान में 1.3°C की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये सामान्य से 1.6°C कम है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleराघव चड्‌ढा विवाद- इससे पहले 30 नेता AAP छोड़ चुके: सबसे ज्यादा 15 पंजाब के, इनमें सांसद-MLA भी; 3 का न इस्तीफा, न निकाला – Ludhiana News
    Next articleIran-Israel war LIVE: Israel military says air defences responding to Iranian missiles

    Leave a Reply