ग्लोबल एविएशन मैप पर आया लुधियाना का हलवारा एयरपोर्ट: 23 शहरों और 21 देशों से कनेक्टिविटी; एयर इंडिया ने शेड्यूल किया जारी – Ludhiana News
लुधियाना का हलवारा एयरपोर्ट ग्लोबल एविएशन मैप पर आ गया। लुधियाना से देश के 23 शहरों व दुनिया के 21 देशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिल गई हैं। अब लुधियाना के लोग हलवारा से फ्लाइट लेकर दिल्ली जाएंगे और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए अलग-अलग देशों में जा सकेंगे। इसी तरह दुनिया के अलग-अलग देशों व देश के अलग अलग शहरों से भी लोग कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए लुधियाना आ सकेंगे। एयर इंडिया ने कनेक्टिंग फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। एयर इंडिया के मुताबिक अब हलवारा से 23 शहरों व 21 देशों के लिए टिकट लेकर यात्रा की जा सकेगी। इस कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब लुधियाना या आसपास के लोगों को विदेश से घर आने के लिए या देश के दूसरे कोनों में जाने के लिए घंटों तक सड़क मार्ग से सफर करके अमृतसर या मोहाली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप दुनिया के किसी भी बड़े शहर (जैसे यूएसए, कनाडा, यूके, यूरोप, खाड़ी और एशिया-पैसिफिक के देश) से सीधे दिल्ली आ सकते हैं और वहां से एक आरामदायक कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर सीधे हलवारा पहुंच सकते हैं। यही सुविधा हलवारा से देश और दुनिया के किसी भी कोने में जाने के लिए भी उपलब्ध है। यह नई एयर कनेक्टिविटी न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि इस पूरे औद्योगिक क्षेत्र के विकास को एक नई गति भी देगी। लुधियाना के उद्यमी भी लगातार लुधियाना से देश के अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट की डिमांड कर रहे थे। एयर इंडिया ने फिलहाल कनेक्टिंग फ्लाइट दी हैं और जैसे जैसे ट्रैफिक बढ़ेगा वैसे वैसे यहां से डायरेक्ट फ्लाइट भी शुरू की जाएंगी। हलवारा-दिल्ली का ‘कोर रूट’ दिल्ली से हलवारा (सुबह): फ्लाइट AI 481 | डिपार्चर: सुबह 05:55 | अराइवल: सुबह 07:05 दिल्ली से हलवारा (दोपहर): फ्लाइट AI 483 | डिपार्चर: दोपहर 12:55 | अराइवल: दोपहर 14:10 हलवारा से दिल्ली (सुबह): फ्लाइट AI 482 | डिपार्चर: सुबह 07:55 | अराइवल: सुबह 09:10 हलवारा से दिल्ली (दोपहर): फ्लाइट AI 484 | डिपार्चर: दोपहर 14:40 | अराइवल: दोपहर 15:55 हलवारा एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट्स का शेड्यूल, पढ़िए.. देश के 23 प्रमुख शहरों से हलवारा का पूरा शेड्यूल 1. अहमदाबाद (AMD) — हलवारा जाने का रूट: अहमदाबाद से सुबह 09:30 बजे उड़ान (AI 2946), सुबह 11:20 बजे दिल्ली लैंडिंग। दिल्ली में 1 घंटा 35 मिनट रुकने के बाद, दोपहर 12:55 बजे हलवारा के लिए फ्लाइट (AI 483), दोपहर 02:10 बजे हलवारा अराइवल। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान (AI 484), दोपहर 03:55 बजे दिल्ली लैंडिंग। दिल्ली में 45 मिनट रुकने के बाद, शाम 04:40 बजे अहमदाबाद के लिए फ्लाइट (AI 2939), शाम 06:20 बजे अहमदाबाद अराइवल। 2. मुंबई (BOM) — हलवारा जाने का रूट: मुंबई से सुबह 09:30 बजे उड़ान (AI 2432), सुबह 11:50 बजे दिल्ली। दिल्ली में 1 घंटा 05 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा के लिए फ्लाइट (AI 483), दोपहर 02:10 बजे हलवारा अराइवल। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान (AI 482), सुबह 09:10 बजे दिल्ली। दिल्ली में 50 मिनट का स्टॉप, फिर सुबह 10:00 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट (AI 2995), दोपहर 12:25 बजे मुंबई अराइवल। 3. बेंगलुरु (BLR) — हलवारा जाने का रूट: बेंगलुरु से सुबह 09:00 बजे उड़ान (AI 2868), दोपहर 12:00 बजे दिल्ली। दिल्ली में 55 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा के लिए फ्लाइट (AI 483), दोपहर 02:10 बजे हलवारा अराइवल। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान (AI 482), सुबह 09:10 बजे दिल्ली। दिल्ली में 1 घंटा 20 मिनट का स्टॉप, फिर सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु के लिए फ्लाइट (AI 2485), दोपहर 01:20 बजे बेंगलुरु अराइवल। 4. चेन्नई (MAA) — हलवारा जाने का रूट: चेन्नई से सुबह 08:05 बजे उड़ान (AI 2886), सुबह 11:05 बजे दिल्ली। दिल्ली में 1 घंटा 50 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट (AI 483), दोपहर 02:10 बजे हलवारा अराइवल। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान (AI 482), सुबह 09:10 बजे दिल्ली। दिल्ली में 50 मिनट का स्टॉप, फिर सुबह 10:00 बजे चेन्नई फ्लाइट (AI 2467), दोपहर 12:45 बजे चेन्नई अराइवल। 5. कोलकाता (CCU) — हलवारा जाने का रूट: कोलकाता से सुबह 08:30 बजे उड़ान (AI 2778), सुबह 11:10 बजे दिल्ली। दिल्ली में 1 घंटा 45 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट (AI 483), दोपहर 02:10 बजे हलवारा अराइवल। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान (AI 484), दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। दिल्ली में 2 घंटे 05 मिनट का स्टॉप, फिर शाम 06:00 बजे कोलकाता फ्लाइट (AI 2707), रात 08:20 बजे कोलकाता अराइवल। 6. हैदराबाद (HYD) — हलवारा जाने का रूट: हैदराबाद से सुबह 08:35 बजे उड़ान (AI 2466), सुबह 10:55 बजे दिल्ली। दिल्ली में 2 घंटे का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट (AI 483), दोपहर 02:10 बजे हलवारा अराइवल। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान (AI 482), सुबह 09:10 बजे दिल्ली। दिल्ली में 1 घंटा 20 मिनट का स्टॉप, फिर सुबह 10:30 बजे हैदराबाद फ्लाइट (AI 2859), दोपहर 12:50 बजे हैदराबाद अराइवल। 7. पुणे (PNQ) — हलवारा जाने का रूट: पुणे से सुबह 08:45 बजे उड़ान (AI 1838), सुबह 11:10 बजे दिल्ली। दिल्ली में 1 घंटा 45 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट (AI 483)। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान (AI 484), दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। दिल्ली में 1 घंटा 45 मिनट का स्टॉप, फिर शाम 05:40 बजे पुणे के लिए उड़ान (AI 1740), रात 07:50 बजे पुणे अराइवल। 8. जयपुर (JAI) — हलवारा जाने का रूट: जयपुर से सुबह 08:50 बजे उड़ान, सुबह 09:45 बजे दिल्ली। 3 घंटे 10 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान, सुबह 09:10 बजे दिल्ली। 2 घंटे 45 मिनट का स्टॉप, फिर सुबह 11:55 बजे जयपुर फ्लाइट (AI 1719)। 9. इंदौर (IDR) — हलवारा जाने का रूट: इंदौर से सुबह 09:40 बजे उड़ान, सुबह 11:15 बजे दिल्ली। 1 घंटा 40 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान, दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। 2 घंटे 45 मिनट का स्टॉप, फिर शाम 06:40 बजे इंदौर फ्लाइट (AI 1716)। 10. लखनऊ (LKO) — हलवारा जाने का रूट: लखनऊ से सुबह 08:00 बजे उड़ान, सुबह 09:25 बजे दिल्ली। 3 घंटे 30 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान, दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। 2 घंटे 20 मिनट का स्टॉप, फिर शाम 06:35 बजे लखनऊ फ्लाइट (AI 1710)। 11. श्रीनगर (SXR) — हलवारा जाने का रूट: श्रीनगर से सुबह 08:50 बजे उड़ान, सुबह 10:35 बजे दिल्ली। 2 घंटे 20 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान, सुबह 09:10 बजे दिल्ली। 2 घंटे 20 मिनट का स्टॉप, फिर सुबह 11:30 बजे श्रीनगर फ्लाइट (AI 1739)। 12. भोपाल (BHO) — हलवारा जाने का रूट: भोपाल से सुबह 08:25 बजे उड़ान, सुबह 09:45 बजे दिल्ली। 3 घंटे 10 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान, सुबह 09:10 बजे दिल्ली। 1 घंटा 30 मिनट का स्टॉप, फिर सुबह 10:40 बजे भोपाल फ्लाइट (AI 1723)। 13. रायपुर (RPR) — हलवारा जाने का रूट: रायपुर से सुबह 08:55 बजे उड़ान, सुबह 11:05 बजे दिल्ली। 1 घंटा 50 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान, दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। 2 घंटे का स्टॉप, फिर शाम 05:55 बजे रायपुर फ्लाइट (AI 1718)। 14. देहरादून (DED) — हलवारा जाने का रूट: देहरादून से सुबह 10:55 बजे उड़ान, दोपहर 12:10 बजे दिल्ली। 45 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान, सुबह 09:10 बजे दिल्ली। 2 घंटे 50 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:00 बजे देहरादून फ्लाइट (AI 2907)। 15. राजकोट (HSR) — हलवारा जाने का रूट: राजकोट से सुबह 10:00 बजे उड़ान, दोपहर 12:00 बजे दिल्ली। 55 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान, दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। 1 घंटा 35 मिनट का स्टॉप, फिर शाम 05:30 बजे राजकोट फ्लाइट (AI 2537)। 16. वडोदरा (BDQ) — हलवारा जाने का रूट: वडोदरा से सुबह 08:00 बजे उड़ान, सुबह 09:45 बजे दिल्ली। 3 घंटे 10 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान, दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। 2 घंटे 30 मिनट का स्टॉप, फिर शाम 06:25 बजे वडोदरा फ्लाइट (AI 2881)। 17. विजयवाड़ा (VGA) — हलवारा जाने का रूट: विजयवाड़ा से सुबह 08:50 बजे उड़ान, सुबह 11:30 बजे दिल्ली। 1 घंटा 25 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे उड़ान, दोपहर 03:55 बजे दिल्ली। 1 घंटा 45 मिनट का स्टॉप, फिर शाम 05:40 बजे विजयवाड़ा फ्लाइट (AI 2903)। 18. औरंगाबाद (IXU) — हलवारा जाने का रूट: औरंगाबाद से सुबह 08:40 बजे उड़ान, सुबह 10:40 बजे दिल्ली। 2 घंटे 15 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान, सुबह 09:10 बजे दिल्ली। 4 घंटे 40 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 01:50 बजे औरंगाबाद फ्लाइट (AI 1781)। 19. तिरुवनंतपुरम (TRV) — हलवारा जाने का रूट: तिरुवनंतपुरम से तड़के 03:10 बजे उड़ान, सुबह 06:35 बजे दिल्ली। 6 घंटे 20 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 12:55 बजे हलवारा फ्लाइट। वापसी का रूट: हलवारा से सुबह 07:55 बजे उड़ान, सुबह 09:10 बजे दिल्ली। 6 घंटे 20 मिनट का स्टॉप, फिर दोपहर 03:30 बजे तिरुवनंतपुरम फ्लाइट (AI 1713)। 20. गोवा (GOX): गोवा से रात 09:50 बजे उड़ान — रात 12:25 बजे दिल्ली — (5.5 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा फ्लाइट। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — शाम 06:20 बजे दिल्ली से गोवा फ्लाइट। 21. कोच्चि (COK): कोच्चि से रात 11:00 बजे उड़ान — रात 02:25 बजे दिल्ली — (3.5 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा फ्लाइट। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — शाम 07:20 बजे दिल्ली से कोच्चि फ्लाइट। 22. भुवनेश्वर (BBI): भुवनेश्वर से रात 09:20 बजे उड़ान — रात 11:50 बजे दिल्ली — (6 घंटे 05 मिनट स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा फ्लाइट। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — शाम 06:25 बजे दिल्ली से भुवनेश्वर फ्लाइट। 23. विशाखापट्टनम (VTZ): विशाखापट्टनम से रात 09:30 बजे उड़ान — रात 12:10 बजे दिल्ली — (5 घंटे 45 मिनट स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा फ्लाइट। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — शाम 06:30 बजे दिल्ली से विशाखापट्टनम फ्लाइट। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का शेड्यूल : 1. एशिया-पैसिफिक (APAC) देश बैंकॉक (BKK): बैंकॉक से सुबह 07:30 बजे फ्लाइट — सुबह 10:25 बजे दिल्ली — (2:30 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा फ्लाइट। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — सुबह 11:00 बजे दिल्ली से बैंकॉक फ्लाइट। कोलंबो (CMB): कोलंबो से सुबह 05:00 बजे फ्लाइट — सुबह 08:25 बजे दिल्ली — (4:30 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 12:40 बजे दिल्ली से कोलंबो। हो ची मिन्ह सिटी (SGN): हो ची मिन्ह से रात 08:55 बजे फ्लाइट — रात 12:25 बजे दिल्ली — (5:30 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हो ची मिन्ह। काठमांडू (KTM): काठमांडू से सुबह 07:35 बजे फ्लाइट — सुबह 09:20 बजे दिल्ली — (3:35 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — शाम 06:15 बजे दिल्ली से काठमांडू। कुआलालंपुर (KUL): कुआलालंपुर से सुबह 06:50 बजे फ्लाइट (सोम, मंगल, शुक्र, शनि, रवि) — सुबह 09:55 बजे दिल्ली — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 01:40 बजे दिल्ली से कुआलालंपुर (मंगल, बुध, शुक्र, शनि, रवि)। मनीला (MNL): मनीला से रात 10:55 बजे फ्लाइट — रात 03:10 बजे दिल्ली — (2:45 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 12:25 बजे दिल्ली से मनीला। फुकेत (HKT): फुकेत से रात 10:20 बजे फ्लाइट — रात 01:35 बजे दिल्ली — (4:20 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 01:25 बजे दिल्ली से फुकेत। सिंगापुर (SIN): सिंगापुर से रात 11:00 बजे फ्लाइट — रात 02:30 बजे दिल्ली — (3:25 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 01:10 बजे दिल्ली से सिंगापुर। 2. खाड़ी और मध्य पूर्व दुबई (DXB): दुबई से रात 08:40 बजे फ्लाइट — रात 01:40 बजे दिल्ली — (4:15 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — रात 08:30 बजे दिल्ली से दुबई। दोहा (DOH): दोहा से रात 01:00 बजे फ्लाइट — सुबह 07:10 बजे दिल्ली — (5:45 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — रात 10:20 बजे दिल्ली से दोहा। जेद्दार्ह (JED): जेद्दार्ह से रात 09:50 बजे फ्लाइट — सुबह 06:10 बजे दिल्ली — (6:45 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से दोपहर 02:40 बजे — शाम 05:25 बजे दिल्ली से जेद्दार्ह। रियाद (RUH): रियाद से शाम 05:25 बजे फ्लाइट (मंगल, गुरु, शनि, रवि) — रात 12:45 बजे दिल्ली — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 01:45 बजे दिल्ली से रियाद (मंगल, गुरु, शनि, रवि)। 3. यूके और यूरोप (UK Europe) लंदन (LHR): लंदन से रात 08:35 बजे फ्लाइट — सुबह 11:00 बजे दिल्ली — (1:55 घंटा स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 01:00 बजे दिल्ली से लंदन। बर्मिंघम (BHX): बर्मिंघम से रात 08:30 बजे फ्लाइट (सोम, गुरु, शनि) — सुबह 10:45 बजे दिल्ली — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — सुबह 11:30 बजे दिल्ली से बर्मिंघम (बुध, शुक्र, रवि)। फ्रैंकफर्ट (FRA): फ्रैंकफर्ट से रात 09:15 बजे फ्लाइट — सुबह 10:00 बजे दिल्ली — (2:55 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 01:55 बजे दिल्ली से फ्रैंकफर्ट। पेरिस (CDG): पेरिस से रात 08:45 बजे फ्लाइट — सुबह 09:55 बजे दिल्ली — (3:00 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 01:00 बजे दिल्ली से पेरिस। एम्स्टर्डम / कोपेनहेगन / मिलान / रोम / वियना / ज्यूरिख: इन सभी यूरोपीय शहरों से फ्लाइट्स रात को (08:30 से 09:10 के बीच) चलती हैं और अगली सुबह (08:30 से 10:00 बजे के बीच) दिल्ली पहुंचती हैं। यहां से यात्री दोपहर 12:55 बजे वाली फ्लाइट (AI 483) पकड़कर दोपहर 02:10 बजे हलवारा पहुंच सकते हैं। वापसी में भी हलवारा से सुबह 07:55 बजे चलकर दोपहर में दिल्ली से इन शहरों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिल जाएंगी। 4. यूएसए और कनाडा सैन फ्रांसिस्को (SFO): सैन फ्रांसिस्को से रात 08:45 बजे फ्लाइट (मंगल, गुरु, शनि) — सुबह 05:45 बजे (दो दिन बाद) दिल्ली लैंडिंग — (7:10 घंटे स्टॉप) — दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से हलवारा फ्लाइट। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — सुबह 10:50 बजे दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (मंगल, गुरु, शनि)। टोरंटो (YYZ): टोरंटो से रात 12:35 बजे फ्लाइट (सोम, गुरु, शनि) — रात 02:05 बजे दिल्ली लैंडिंग — (3:50 घंटे स्टॉप) — सुबह 05:55 बजे दिल्ली से हलवारा फ्लाइट। वापसी: हलवारा से सुबह 07:55 बजे — दोपहर 12:00 बजे दिल्ली से टोरंटो (बुध, शुक्र, रवि)।
Source link

