रैपर ने गोपी लोंगिया ने अपनी उंगली काटी, वीडियो वायरल: इंडस्ट्री के संघर्षों पर बोले- सच बोलना भी तकलीफ देता है, तोहफे के तरह याद रखूंगा – Amritsar News
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के संघर्षों और विवादों के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला और दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मशहूर अंडरग्राउंड पंजाबी रैपर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी लोंगिया ने अपनी ही उंगली काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। फिलहाल, रैपर का यह आत्मघाती और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भीतर कलाकारों के मानसिक तनाव पर एक नई बहस छेड़ दी है। कड़वा सच: बोले- लोगों के लिए लड़ा लोगों ने ही दर्ज दिया इस खौफनाक कदम को उठाते हुए रैपर ने म्यूजिक इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई, अपने सात साल के लंबे संघर्ष और पंजाब के सामाजिक मुद्दों को उठाने के बदले मिले दर्द को बयां किया है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों की मुद्दे पर उंगली उठाता रहा हूं। लोग उनपर उंगली उठाते रहे। गोपी ने कहा,,,इसलिए तोहफे में काट दी पंजाब के मुद्दों को उठाने की मिली सजा: रैपर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और सिस्टम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने रैप म्यूजिक से जो भी पैसा कमाया, उसका इस्तेमाल हमेशा स्थानीय रैप को बढ़ावा देने और पंजाब के गंभीर मुद्दों को उठाने में किया। उन्होंने अपने गानों के जरिए पंजाब के दर्द और यहाँ की जमीनी हकीकत को बेबाकी से दर्शाया, लेकिन इसके बदले में उन्हें इंडस्ट्री द्वारा दरकिनार कर दिया गया और पंजाब के बड़े मंचों से दूर कर दिया गया। अपनी आर्थिक और मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने दर्द बयां किया कि अब उनके पास पहले जैसा जुनून और पैसा नहीं बचा है। उन्होंने एक गहरी बात कहते हुए कहा, “लोग कहते हैं कि सच सुनना तकलीफ देता है, लेकिन मैं कहता हूं कि सच बोलना भी तकलीफ देता है।” संघर्षों को बयां करता नया ट्रैक हुआ रिलीज अपने प्रशंसकों (फैंस) को संबोधित करते हुए गोपी लोंगिया ने बताया कि उनका एक नया ट्रैक (गाना) रिलीज हो चुका है। इस नए गाने में उन्होंने पिछले सात वर्षों के दौरान झेले गए मानसिक कष्टों, दुखों और इंडस्ट्री के भीतर के संघर्षों को शब्द दिए हैं। जानिए कौन हैं गोपी लोंगिया : जिनके रैप में युवाओं के मुद्दे गुरप्रीत सिंह (गोपी लोंगिया) पंजाब के एक बेहद लोकप्रिय और चर्चित अंडरग्राउंड रैपर, सिंगर और गीतकार हैं। उन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में व्यावसायिक गानों के बजाय पंजाब की जमीनी हकीकत, युवाओं के संघर्ष और सामाजिक कुरीतियों पर बेबाक रैप लिखने के लिए जाना जाता है। उड़ दा पंजाब सांग ने दी पहचान, नशे और बेरोजगारी के मुद्दे उठाते रहे पउन्हें सबसे बड़ी सफलता और पहचान उनके सुपरहिट रैप सॉन्ग “उड़ दा पंजाब” और “उड़ दा पंजाब 2” से मिली थी। इन गानों में उन्होंने पंजाब में पैर पसार चुके ड्रग्स (नशे) के जाल और युवाओं की बेरोजगारी की समस्या को बेहद आक्रामक और प्रभावशाली अंदाज में पेश किया था, जिसे युवाओं ने खूब पसंद किया था।
Source link

