सस्पेंड DIG भुल्लर के 26 बैंक अकाउंट रहेंगे फ्रीज: जांच पूरी तक नहीं निकाल सकेंगे पैसे, IAS-IPS से पूछताछ जल्द: एजेंसी को नए सबूत मिले – Chandigarh News

सस्पेंड DIG भुल्लर के 26 बैंक अकाउंट रहेंगे फ्रीज:  जांच पूरी तक नहीं निकाल सकेंगे पैसे, IAS-IPS से पूछताछ जल्द: एजेंसी को नए सबूत मिले – Chandigarh News




चंडीगढ़ में रिश्वत मामले में फंसे पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके परिवार की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने कहा है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक भुल्लर से जुड़े सभी बैंक अकाउंट फ्रीज ही रहेंगे। इसके अलावा, सीबीआई द्वारा भुल्लर केस की रोजाना सुनवाई संबंधी दायर याचिका को अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है। इसके अलावा सह-आरोपी कृष्णु शारदा की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सीबीआई के साथ-साथ ईडी ने भी केस की जांच शुरू कर दी है। इसी के चलते भुल्लर के चंडीगढ़ घर समेत कुल 11 ठिकानों पर रेड़ की थी। अब जल्द ईडी पंजाब के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है, क्योंकि विशेष अदालत ने सीबीआई की ओर से दायर प्रारंभिक जांच (पीई) से संबंधित अर्जी को मंजूर कर लिया है। अदालत के इस फैसले के बाद जांच मामले में आगे कार्रवाई करने का रास्ता साफ हो गया है। अदालत ने डीआईजी और सह-आरोपी कृष्णु शारदा की ओर से कॉग्निजेंस (संज्ञान) आदेश को चुनौती देने वाली अर्जी को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा खारिज किया जा चुका है। जांच एजेंसी को नए और अहम सबूत मिले हैं, जिनसे पंजाब के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भूमिका सामने आई है। सीबीआई ने अज्ञात अफसरों के खिलाफ प्रारंभिक जांच (प्रिलिमनरी इंक्वायरी) शुरू कर दी है। CBI को अफसरों के बारे में क्या जानकारी मिली… DIG से पूछताछ में 14 अफसरों के नाम मिले CBI ने हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार करने के बाद पहली बार 5 दिन का रिमांड लिया। CBI सोर्सेज के मुताबिक भुल्लर ने बताया कि पंजाब के अफसर पटियाला के प्रॉपर्टी डीलर के जरिए प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करते हैं। इस पूछताछ में CBI को ऐसे 14 अफसरों का पता चला, जिसमें 10 IPS और 4 IAS अधिकारी थे। CBI ने जब छानबीन की तो पता चला कि 10 IPS में से 8 अभी भी फील्ड में अहम पदों पर तैनात हैं। वहीं 2 पंजाब पुलिस की एकेडमी में हैं। इसके अलावा 4 IAS अफसरों का संबंध किसी ने किसी तरह से मंडी गोबिंदगढ़ से है। इसके बाद CBI ने प्रॉपर्टी डीलर के पटियाला और लुधियाना के ठिकानों पर रेड कर डॉक्यूमेंट्स जब्त किए थे। बिचौलिए कृष्नु के मोबाइल से 50 अफसरों के लिंक मिले CBI कोर्ट में DIG हरचरण भुल्लर और बिचौलिए कृष्णु शारदा की पेशी के दौरान जांच एजेंसी ने एक प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कहा गया कि पिछले रिमांड में कृष्णु शारदा के मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाली गईं। इसके जरिए पता चला कि वह कई अफसरों की करप्ट डीलिंग में शामिल था। CBI ने डेटा के आधार पर बताया कि कृष्णु शारदा अफसरों के साथ मिलकर न केवल केसों की जांच को प्रभावित करता था बल्कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, आर्म्स लाइसेंस बनवाने से लेकर FIR दर्ज करवाने या पहले से दर्ज FIR खारिज करवाने तक का काम करता था। ऐसे करीब 50 अफसर हैं, जिनमें IAS और IPS अफसर भी शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *