पायल में किसान पर हमला- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर शिकंजा: AAP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी न होने कार्यालय का घेराव – Khanna News

पायल में किसान पर हमला- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर शिकंजा:  AAP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी न होने कार्यालय का घेराव – Khanna News




लूधियाना के पायल के निकटवर्ती गांव जीरख में किसान पर हुए कथित हमले के मामले में यूथ कांग्रेस पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख की कानूनी और राजनीतिक मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) की यूथ विंग ने इस मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ‘आप’ यूथ विंग का तीखा हमला, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम शुक्रवार शाम एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप यूथ विंग के जिला अध्यक्ष करण सिहोड़ा ने इस घटना की पुरजोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग की कि गुरनाज सिंह को तुरंत यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया जाए और पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। करण सिहोड़ा ने कांग्रेस नेतृत्व को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर आरोपी नेता पर संगठनात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आप कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा के कार्यालय या आवास का घेराव किया जाएगा। जब कोई राजनीतिक पदाधिकारी आपराधिक मामले में नामजद होता है, तो पार्टी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस अपने नेता को राजनीतिक शह दे रही है। आरोपी के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी कर दिया है। यह है पूरा मामला गौरतलब है कि गत 28 जुलाई को गांव जीरख के रहने वाले किसान किरणजीत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसकी किसान संगठनों ने भी कड़ी भर्त्सना की थी। पीड़ित किसान की शिकायत और बयानों के आधार पर पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पुलिस की कई टीमें अब आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *