संगरूर में एक्टिवा सवार युवक से लूट: 3 बदमाशों ने घेरा, धमकियां दीं, मोबाइल-कैश लेकर फरार; इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग – Sangrur News

संगरूर में एक्टिवा सवार युवक से लूट:  3 बदमाशों ने घेरा, धमकियां दीं, मोबाइल-कैश लेकर फरार; इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग – Sangrur News




संगरूर के फोकल प्वाइंट सुनाम रोड क्षेत्र में देर रात एक्टिवा सवार युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे घेरकर तेजधार हथियार के बल पर मोबाइल फोन और कैश छीन लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि वह रात (मंगलवार) करीब 10:30 बजे सुनाम से घर लौट रहा था। फोकल प्वाइंट सुनाम रोड के पास पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे। आरोपियों ने उसकी एक्टिवा रुकवाकर चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान एक युवक ने उसकी गर्दन पर लोहे का दाह रखकर धमकाया, जबकि अन्य ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और कैश निकाल लिया। आरोपी उसका सिल्वर रंग का ओप्पो फोन और करीब 6500 रुपये लेकर फरार हो गए। अमित ने बाद में आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की इनमें प्रीतपाल सिंह उर्फ नोना, गुरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह और बॉबी सिंह के नाम सामने आए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने की इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *