अमृतसर में SGPC ने SIT को लिखा पत्र: 328 पावन स्वरूपों के मामले में मांगी गैर जरूरी जानकारी पर जताई आपत्ति – Amritsar News

अमृतसर में SGPC ने SIT को लिखा पत्र:  328 पावन स्वरूपों के मामले में मांगी गैर जरूरी जानकारी पर जताई आपत्ति – Amritsar News


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने 328 पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही पंजाब सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) को पत्र लिखा है। SGPC ने SIT द्वारा मांगी गई कुछ जानकारियों को आंतरिक प्रशासनिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप बताया है।

.

SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि 328 पावन बीड़ों के मामले में पंजाब सरकार द्वारा गठित SIT को सहयोग देने के लिए उन्हें निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत, जब भी SIT द्वारा कोई रिकॉर्ड या जानकारी मांगी गई, SGPC ने चंडीगढ़ स्थित अपने उप-कार्यालय में जाकर पूरा सहयोग दिया है।

इस जानकारी का पावन बीड़ों से संबंध नहीं

SGPC के अनुसार, अब SIT द्वारा भेजे गए दो अलग-अलग पत्रों में कमेटी के आंतरिक प्रशासनिक मामलों से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है। इनमें SGPC के बैंक खातों, लेन-देन, बैलेंस शीट, अकाउंट्स और गुरबाणी प्रसारण को लेकर निजी चैनलों के साथ समझौतों से जुड़ी जानकारी शामिल है। SGPC का कहना है कि इन जानकारियों का 328 पावन बीड़ों के मामले से कोई संबंध नहीं है।

SGPC ने इस प्रकार की गैर-जरूरी जानकारी मांगने को संस्था के आंतरिक प्रशासनिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप बताया है। कमेटी ने यह भी दोहराया कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार वह पहले ही SIT को हर प्रकार से सहयोग दे रही है। SGPC ने संबंधित अधिकारियों से इन तथ्यों पर विचार करते हुए उचित आदेश जारी करने का निवेदन किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *