बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ रोष: अमृतसर बंद, व्यापारियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील – Amritsar News

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ रोष:  अमृतसर बंद, व्यापारियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील – Amritsar News




अमृतसर में आज बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर भलाई मंच और भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह बंद बरनाला में सफाई कर्मचारियों और महिलाओं के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में रखा गया है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर भलाई मंच के चेयरमैन ओम प्रकाश अनारिया और भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के चेयरमैन डॉ. जैमल सिंह वडाला ने कहा कि बरनाला की घटना से पूरे समाज में रोष है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया और महिलाओं के साथ भी कथित दुर्व्यवहार हुआ। इसी के विरोध में आज अमृतसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने अमृतसर के व्यापारियों, दुकानदारों, उद्योगपतियों और आम लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से भी सहयोग की मांग की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस सेवाएं और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, जिससे लोगों को आवश्यक सेवाओं में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। बरनाला में क्या हुआ था, जानिए… विवाद की वजह: सफाई कर्मचारी पक्की नौकरी, वेतन वृद्धि और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जैसी मांगों को लेकर 8 जुलाई से हड़ताल पर थे। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद 22 जुलाई को जब बरनाला नगर निगम और जिला प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा में शहर से कूड़ा हटाने का अभियान शुरू किया, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस का लाठीचार्ज: इस झड़प के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए कथित तौर पर लाठीचार्ज और अत्यधिक बल प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हुए, जिसमें महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की बात सामने आई। सरकार का एक्शन: चौतरफा राजनीतिक आलोचना और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) तथा एससी कमीशन के दखल के बाद, पंजाब के डीजीपी ने पटियाला रेंज से रिपोर्ट मिलने पर डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। राजनीतिक विरोध हुआ: भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरा है। नेताओं का आरोप है कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की जायज मांगें सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इस लाठीचार्ज की घटना के विरोध में पंजाब के कई अन्य शहरों में भी सफाई संगठनों में रोष है और वे दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई (FIR) की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *