हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर गिरा बोल्डर: एमपी में नदी-नाले उफान पर, राजस्थान समेत 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर गिरा बोल्डर:  एमपी में नदी-नाले उफान पर, राजस्थान समेत 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट


भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौमस विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 7 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम नेउसे बचा लिया।

वहीं, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में दो दिनों से लगातार बारिश के कारण बीते 24 घंटे में करीब 3 इंच पानी गिरा। इससे दैतबर्रा-मंगलेगांव पुल, टोंडिया नाला और थानेगांव का नाला उफान पर आ गए।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उफनते सरगी नाले को पार करते समय एक शख्स बह गया। करीब 5 किमी दूर उसका शव मिला। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिली। वहीं सक्ती जिले में लापता युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया।

देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिले।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिले।

देहरादून की जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची की जान फौजी और तीन युवकों ने बचाई।

देहरादून की जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची की जान फौजी और तीन युवकों ने बचाई।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ब्रिज नहीं होने से नदी पार करके जाते लोग।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ब्रिज नहीं होने से नदी पार करके जाते लोग।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 5 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, आंधी चलने की आशंका

बिहार के 5 जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 33 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इन जिलों में 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में खगड़िया में बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में हल्की हवा चली। पूरी खबर पढ़ें…

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: आज चंबा, मंडी और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में छह दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। विशेषकर अगले 48 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को चंबा, मंडी और कांगड़ा जिला में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: उत्तर पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय, सिरसा सबसे गर्म

हरियाणा में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं रहेगा, लेकिन राज्य के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 4 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, फरीदकोट सबसे गर्म

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 1 अगस्त से 4 अगस्त तक भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: बागेश्वर-रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद, उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में खराब मौसम को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-134) पर जानकीचट्टी मार्ग में लैंडस्लाइड हो गई। सड़क पर मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

31 जुलाई:

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विदर्भ में रेड अलर्ट है।
  • अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

1 अगस्त:

  • गुजरात रीजन में बारिश का रेड अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ बारिश का यलो अलर्ट है।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *