पठानकोट में आज पंजाब बंद की कॉल: वाल्मीकि समाज की अपील दुकानें ना खोलें व्यापारी, काम ठप रखेंगे सफाई कर्मी व सीवरमैन – Pathankot News

पठानकोट में आज पंजाब बंद की कॉल:  वाल्मीकि समाज की अपील दुकानें ना खोलें व्यापारी, काम ठप रखेंगे सफाई कर्मी व सीवरमैन – Pathankot News




बरनाला में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई सेवकों, महिलाओं और यूनियन कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज ‘पंजाब बंद’ की घोषणा की गई है। इस बंद के आह्वान का असर पठानकोट में भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। पठानकोट के सफाई सेवक, सीवरमैन और ड्राइवर यूनियन ने हड़ताल पर जाने और पूरी तरह से कामकाज ठप्प रखने का फैसला किया है। पठानकोट के समस्त सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों और ड्राइवरों से अपील की गई है कि वे आज सुबह 10:30 बजे नगर निगम दफ्तर में भारी संख्या में एकत्र हों। उसके बाद रैली निकाली जाएगी और बाजार बंद करवाया जाएगा। यूनियन के स्थानीय नेताओं और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने पठानकोट निगम के समस्त कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की है।
अखिल भारतीय सफाई सेवक युनियन अध्यक्ष रमेश गिल (कट्टो प्रधान) ने किया है। वहीं, वाल्मीकि समाज ने बीते कल शहर के विभिन्न बाजारों में अनाउंसमेंट करवाकर दुकानदारों को कल दुकानें बंद रखने की अपील की है। जिसमें कर्मचारियों ने पैदल घूम-घूम कर दुकानदारों को अपील की है कि सारे दुकानदार कल यानि वीरवार को अपनी दुकानें बंद रखें और पुलिस के इस बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। जबकि, युनियन प्रधान रमेश गिल ने शहर की व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को इस बंद में सहयोग देने की अपील की है। पठानकोट की सामाजिक-व्यापारिक संस्थाओं से समर्थन की अपील वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी संगठनों ने हाथ जोड़कर पठानकोट शहर की समस्त सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं तथा दुकानदारों से ‘पंजाब बंद’ का पूर्ण समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि बरनाला की घटना के विरोध में आज पठानकोट शहर के बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखकर सफाई सेवकों और वाल्मीकि समाज का साथ दिया जाए, ताकि सरकार और प्रशासन को कड़ा संदेश दिया जा सके। मासूम भाई-बहनों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त से बाहर वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता रमेश कट्टो ने कहा कि बरनाला में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही बहनों, भाइयों और सफाई कर्मचारियों पर पुलिस और डीएसपी द्वारा किया गया लाठीचार्ज पूरी तरह से गैर-इंसानी और निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब सफाई सेवकों और हमारी बहनों-माताओं पर जिस तरह से लाठियां बरसाई गई हैं, वह शर्मनाक है। यदि आज हम इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तो कल को किसी अन्य शहर में गरीब कर्मचारियों के साथ ऐसा ही व्यवहार होगा। सरकार तुरंत हमारी मांगों को स्वीकार करे।
पठानकोट में सफाई व्यवस्था रहेगी पूरी तरह ठप्प



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *