पलवल में एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, गाड़ी से औजार बरामद, पहले से दर्ज आधा दर्जन केस – Palwal News
पलवल पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा की हथीन शाखा में एटीएम बूथ का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ममोलाका गांव निवासी मोसिम के रूप में हुई है। पुलिस ने मोसिम का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है। उसके खिलाफ एटीएम चोरी और अवैध हथियार रखने के आधा दर्जन मामले दर्ज पाए गए हैं। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा हथीन के मैनेजर संजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23 मई की रात करीब 2:55 बजे दो अज्ञात चोरों ने हथीन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑनसाइट एटीएम बूथ का मुख्य शटर जबरन उखाड़कर केबिन में प्रवेश किया। ऑटोमेटेड अलार्म बजा तो भागे आरोपी चोरों ने एटीएम मशीन के मुख्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया, जिससे मशीन के कैश डिस्पेंसर तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा। इसी दौरान बैंक का ऑटोमेटेड सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम बज उठा। अलार्म बजने से घबराकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए, जिससे कैश वॉल्ट में रखा पैसा सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से टूटे हुए ताले कब्जे में लिए और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। इसके बाद मोसिम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज पुलिस ने उसका अपराधिक रिकॉर्ड कंगाला तो उसके खिलाफ एटीएम चोरी, हथियार रखने सहित आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी कर रही है। उससे कई वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद आरोपी की गाड़ी से पेचकस एटीएम की पत्ती बरामद पुलिस गिरफ्तार आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए प्लास, वेगनआर गाड़ी, पेचकश और एटीएम की पत्ती बरामद करने के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही, वारदात में शामिल उसके साथी अकिल उर्फ चीकू का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Source link

