लुधियाना में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरनाज पर FIR: युवक से मारपीट का आरोप, रास्ते में रोककर नीचे गिराया; AAP ने की सख्त कार्रवाई की मांग – Khanna News

लुधियाना में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरनाज पर FIR:  युवक से मारपीट का आरोप, रास्ते में रोककर नीचे गिराया; AAP ने की सख्त कार्रवाई की मांग – Khanna News




पायल पुलिस ने यूथ कांग्रेस हलका पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ युवक से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता किरणजीत सिंह निवासी गांव जीरख (विधानसभा क्षेत्र पायल) ने बताया कि मंगलवार वह सुआ पुली घलौटी की ओर सैर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यूथ कांग्रेस हलका पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। रास्ते में रोककर नीचे गिरा दिया शिकायत के अनुसार, गुरनाज सिंह और उनके दो साथियों ने किरणजीत सिंह को रास्ते में रोककर नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। घायल किरणजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल मलौद ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की अंतिम राय अभी आनी बाकी घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने यूथ कांग्रेस हलका पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों की अंतिम राय अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। कुछ नेता क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल बना रहे इस घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता परगट सिंह सियाड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी कानून अपने हाथ में लिया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल बना रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *