जालंधर में ट्रक ने मारी कार को टक्कर: कई मीटर तक घसीटा, बेकाबू होकर फुटपाथ से टकराई; परिवार बाल-बाल बचा, सड़क पर लगा जाम – Jalandhar News

जालंधर में ट्रक ने मारी कार को टक्कर:  कई मीटर तक घसीटा, बेकाबू होकर फुटपाथ से टकराई; परिवार बाल-बाल बचा, सड़क पर लगा जाम – Jalandhar News




जालंधर में नेशनल हाईवे पर धामी कैसल के पास एक ट्रक की टक्कर के बाद एक कार बेकाबू होकर फुटपाथ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया। इस हादसे के कारण यातायात बाधित हुआ और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बस्ती बावा खेल निवासी कार ड्राइवर आकाश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भोगपुर से जालंधर लौट रहे थे। उनकी कार में चार वर्षीय बच्ची और 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। कार ड्राइवर बोला- ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर आकाश के अनुसार, परिवार साथ होने के कारण वह धीमी गति से वाहन चला रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर घूम गई और ट्रक के सामने आ गई। ट्रक कार को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बनिहाल निवासी ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह जम्मू से दिल्ली जा रहा था। उसके मुताबिक, कार द्वारा अचानक साइड बदलने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। मोसिन ने दावा किया कि कार लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। उसने यह भी बताया कि कार ड्राइवर अब उससे नुकसान की भरपाई की मांग कर रहा है, जबकि वह स्वयं इस स्थिति में नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *