बठिंडा में नशा तस्कर के खिलाफ एक्शन: सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, पहले से 10 केस दर्ज; हेरोइन सप्लाई में शामिल – Bathinda News
बठिंडा पुलिस ने ‘युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धोबियाना बस्ती में नशा तस्कर मनजीत कौर उर्फ बीरा के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। यह कार्रवाई पुलिस ने सिविल प्रशासन के सहयोग से की। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मनजीत कौर उर्फ बीरा पत्नी चरणजीत सिंह के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े 10 मामले दर्ज हैं। इनमें से 9 मामले थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह हेरोइन की सप्लाई में शामिल थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम’ के तहत बठिंडा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 2880 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जबकि 4661 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद पुलिस ने 108 ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके पास से व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। इसके अलावा नशा तस्करी में शामिल 90 लोगों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त (फ्रीज) की जा चुकी है।
Source link

