Home Bharat MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी आशुतोष शर्मा: मालवा स्टेलियंस ने 15...

MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी आशुतोष शर्मा: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा; अक्षत रघुवंशी 13.80 लाख, अनिकेत 13.20 लाख में बिके – Indore News

3
0
MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी आशुतोष शर्मा:  मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा; अक्षत रघुवंशी 13.80 लाख, अनिकेत 13.20 लाख में बिके – Indore News




आशुतोष शर्मा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा है। दूसरे नंबर पर अक्षत रघुवंशी हैं, जिन्हें रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपए देकर लिया है। तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा को मिली। अनिकेत को भोपाल लेपर्ड्स ने 13 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा। शिवांग कुमार को बुंदेलखंड बुल्स ने 13 लाख कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख में खरीदा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा।



Source link

Previous articleSri Lanka raises electricity tariffs, issues strict energy conserving guidelines
Next articleTension mounts in Faridkot as farmers protest enters Day 2; traffic crippled – The Tribune

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here