पठानकोट में सेवा केंद्र कर्मियों का प्रदर्शन: हड़ताल पर गए, बोले- कई बार मांग पत्र देने के बाद भी समाधान नहीं, संघर्ष और उग्र होगा – Pathankot News
पूरे पंजाब में सेवा केंद्र कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में पठानकोट में भी कर्मचारियों ने बुधवार को कामकाज बंद कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सेवा केंद्र कर्मचारी आशुतोष ने बताया कि कम वेतन में लगातार काम करवाया जा रहा है, जबकि जिम्मेदारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सेवा केंद्र कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर ₹40,000 मासिक किया जाए और सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर्मचारियों ने ‘समान काम के लिए समान वेतन’ नीति लागू करने और 1948 लेबर एक्ट को पूरी तरह से लागू करने की भी मांग रखी। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद ₹50 लाख मुआवजा और नौकरी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी कर्मचारी वंदना ने कहा कि वे कई बार सरकार को मांग पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल और संघर्ष जारी रहेगा।
Source link

