क्या नाम भी है नकली ? पुलिस लगा रही पता – Jalandhar News
सुरिंदर सिंह | जालंधर जालंधर हाइट्स के रेजीडेंट्स और एनआरआई के साथ ठगी करने वाली फर्जी आईएएस आरोपी पूजा ठाकुर पर शिकंजा कसता जा रहा है। क्योंकि न तो लोअर कोर्ट से बेल हुई है और न ही सेशन कोर्ट से। जानकारों ने बताया कि आरोपी पूजा ठाकुर का सहयोगी 66 फुटी रेस्टोरेंट का मालिक आरोपी पूजा की हाईकोर्ट में बेल लगाने जा रहा है ताकि वह बाहर आ सके और उस पर कोई आंच न आए। सबसे अहम बात ये है कि एनआरआई जिसके साथ 1.05 करोड़ की ठगी की है, उनकी शिकायत अब एसीपी लाइसेंसिंग के पास है और जांच की जा रही है। इसी के साथ कई लोग और सामने आ रहे हैं। जो शिकायत देने के लिए तैयार बैठे हुए हैं। जिसकी आरोपी पूजा ठाकुर और 66 फुटी रोड पर रेस्टोरेंट के मालिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जमशेर खास से मिले अहम दस्तावेज सूत्रों से पता चला है कि जिस जगह पर आरोपी पूजा ठाकुर रहती थी। वहां से कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। जिनमें से कई रसूखदारों को सरकारी नौकरी लगाने वाले अपॉइंटमेंट लेटर भी शामिल हैं। जब उन लोगों के साथ संपर्क किया गया तो पता चला कि उन्हें भी आरोपी पूजा अपने झांसे में ले रही थी। लेकिन ये नहीं बताया कि कितने पैसों की ठगी मारी है। सभी ने ये कहा कि बस उनका बचाव हो गया। वहीं ये भी पता चला है कि एनआरआई हर हालत में आरोपी पूजा ठाकुर व उसके दोस्त रेस्टोरेंट के मालिक पर पर्चा दर्ज करवाने की तैयारी में है। सारे सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। + बता दें कि आरोपी पूजा ठाकुर अपने आप को ग्रह मंत्रालय की एचओडी बताती थी और सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। लेकिन जब इस बात का पता डाक्टर को लगा कि उनके साथ ठगी हुई है और बाकी उनके जानकारों को भी ठगा है तो तुरंत थाना सदर में शिकायत दी गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी पूजा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी पूजा ठाकुर हर एक दस्तावेज पर अपना अंगूठा लगा रही है। जबकि काफी पढ़ी लिखी है और इंग्लिश भी काफी बढ़िया बोलती है। जालंधर हाइट्स की शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि अगर पूजा अंगूठा लगा रही है तो ये जरूर जांच की जाए कि उसका नाम असली भी है के नहीं। क्योंकि उसके सारे दस्तावेज नकली हैं। यहां तक कि शिमला का एड्रेस भी उसका जाली है और वहां कोई नहीं रहता है।
Source link

