मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप: काम सीखने ब्यूटी पार्लर गई थी, पर पहुंची नहीं, देर शाम एक घर में बदहवास मिली, 5 पर केस – Mansa News

मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप:  काम सीखने ब्यूटी पार्लर गई थी, पर पहुंची नहीं, देर शाम एक घर में बदहवास मिली, 5 पर केस – Mansa News




मानसा शहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) की दर्दनाक घटना सामने आई है। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की शिकायत और बयान के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी घर के पास ही स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। घटना वाले दिन वह दोपहर का खाना खाने के बाद हमेशा की तरह पार्लर के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। जब वह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने घबराकर उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों को लड़की एक घर के अंदर मिली। परिवार का आरोप है कि वहां मौजूद पांच युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मौके पर खड़ी एक कार में सवार होकर फरार हो गए। अस्पताल में कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण परिजन पीड़ित लड़की को लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण ने बताया कि “एक नाबालिग लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुरोध पर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और इस संबंध में पुलिस को भी लिखित रूप से सूचित कर दिया गया है।” पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच तेज थाना सिटी-1 के एसआई अर्शदीप गर्ग ने बताया कि पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *