फरीदकोट मॉडर्न जेल से 5 मोबाइल बरामद: बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 4 हवालातियों पर केस; वारंट पर लाकर होगी पूछताछ – Faridkot News

फरीदकोट मॉडर्न जेल से 5 मोबाइल बरामद:  बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 4 हवालातियों पर केस; वारंट पर लाकर होगी पूछताछ – Faridkot News




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद हवालातियों के पास से मोबाइल फोन और प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर सर्च अभियान के दौरान पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस को शिकायत भेजकर चार हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर समय-समय पर बैरकों और जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार रात विभिन्न बैरकों की जांच के दौरान हवालाती फाजिल्का निवासी रिंकू उर्फ काली, कोटकपूरा निवासी धर्मेंद्र सिंह, अमृतसर निवासी आकाशदीप सिंह और फाजिल्का निवासी कंवल सिंह के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने चारों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद हवालातियों से पूछताछ की जाएगी-जांच अधिकारी इस मामले में जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर मोबाइल फोन किस माध्यम से पहुंचे। उन्होंने बताया कि यदि जांच में किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसे मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *