मोगा पुलिस की रेड, 5 तस्कर गिरफ्तार: हेरोइन और शराब समेत ड्रग मनी बरामद; नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम – Moga News
पंजाब के मोगा जिला पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन, नशीली गोलियां, अवैध शराब, ड्रग मनी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। थाना सिटी साउथ पुलिस ने 23 जुलाई को कच्चा रास्ता मलियांवाला के पास कब्रिस्तान के नजदीक छापेमारी की। इस दौरान पट्टी कोठे मोहब्बत, मोगा निवासी सूरज सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 24 बोतल देसी शराब (खासा मोटा संतरा) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने बिलासपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हरसजिंदर सिंह उर्फ हनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और 28 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना सिटी साउथ पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में महिमा वाला रोड से संदीप सिंह उर्फ हरमन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव रणियां के पास जसकरण सिंह उर्फ गोरी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 58 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दाना मंडी में रेड, महिला गिरफ्तार वहीं, थाना कोट ईसे खां पुलिस ने दाना मंडी क्षेत्र में छापेमारी कर दौलेवाला निवासी जसविंदर कौर को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन, 50 नशीली गोलियां, 5,100 रुपए की ड्रग मनी, 2.57 ग्राम वजनी सोने की चेन तथा 4 ग्राम वजनी सोने की बालियां बरामद की गईं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मोगा पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीले पदार्थ और अवैध शराब का नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Source link

