बठिंडा मे एसबीआई बैंक में 4.56 लाख रुपए चोरी: प्रताप नगर शाखा के स्ट्रांगरूप में वारदात, सफाईकर्मी पर चाबी चुराकर चोरी करने का आरोप – Bathinda News

बठिंडा मे एसबीआई बैंक में 4.56 लाख रुपए चोरी:  प्रताप नगर शाखा के स्ट्रांगरूप में वारदात, सफाईकर्मी पर चाबी चुराकर चोरी करने का आरोप – Bathinda News



बठिंडा शहर के प्रताप नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। बैंक के ही एक सफाईकर्मी पर स्ट्रांग रूम से चाबियां चुराकर 4 लाख 56 हजार 800 रुपये गायब करने का आरोप लगा है। थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने बैंक श

.

चाबियां चुराकर अंजाम दी चोरी की वारदात

पुलिस को दी शिकायत में एसबीआई शाखा प्रबंधक निधि मित्तल ने बताया कि बैंक में कार्यरत सफाईकर्मी सुखमीत कुमार (निवासी प्रताप नगर) ने 18 जुलाई को बैंक अधिकारियों के कमरों और स्ट्रांग रूम की चाबियां चोरी की थीं। आरोप है कि इसके बाद उसने स्ट्रांग रूम में रखी 4,56,800 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

आंतरिक जांच के बाद खुला मामला

बैंक प्रबंधन को जब नकदी का मिलान करने पर कमी का अहसास हुआ, तो उन्होंने मामले की आंतरिक जांच करवाई। जांच में स्ट्रांग रूम से पैसे चोरी होने की पुष्टि होने के बाद तुरंत इसकी सूचना कैनाल कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश में छापेमारी

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक में लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच पूरी होते ही आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *