पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: बिजली फॉल्ट 2 दिन नहीं होगा ठीक, कर्मचारियों की छुट्टी; लुधियाना में कांग्रेस पार्षद को मिली धमकियां – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  बिजली फॉल्ट 2 दिन नहीं होगा ठीक, कर्मचारियों की छुट्टी; लुधियाना में कांग्रेस पार्षद को मिली धमकियां – Mohali News


ट्रांसफॉर्मर ठीक करता कर्मचारी।- फाइल फोटो

पंजाब में 21-22 जुलाई को कर्मचारियों के काम पर न रहने से अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर खराब होता है या बिजली सप्लाई में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो उसे ठीक करने में देरी हो सकती है। इसके अलावा बिजली बिल भरने या नया कनेक्शन लेने जैसे प्रशासनिक काम भी पूरी तरह

.

दरअसल, राज्य भर के बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब की सभी प्रमुख बिजली यूनियनों और पेंशनर संगठनों के साझा मोर्चे ने 21 और 22 जुलाई 2026 को दो दिवसीय ‘सामूहिक छुट्टी’ पर जाने का आधिकारिक ऐलान किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

तीन अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन, पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर

पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलने की संभावना है। 21 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी मानसून सत्र होगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

इस संबंध में विभिन्न विभागों के साथ बैठकों का दौर भी जारी है। विधानसभा सत्र में जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में संशोधन लाने का एजेंडा लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अन्य मुद्दों पर अंतिम स्थिति कैबिनेट बैठक के बाद स्पष्ट होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में कांग्रेस पार्षद को मिली धमकियां, कजाकिस्तान के नंबर से आया फोन

लुधियाना के वार्ड नंबर 26 से मौजूदा कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी को विदेशी मोबाइल नंबर से वॉट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकियां देने, जातिसूचक शब्द बोलने और परिवार की महिलाओं के प्रति अश्लील व अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर आरोपी विनय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में वार्ड नंबर 26 के कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने बताया कि 22 जून 2026 को उनके वॉट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जो कजाकिस्तान का दिखाई दे रहा था। फोन उठाते ही आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *