फिरोजपुर के जवान की पश्चिम बंगाल में मौत: स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करते करंट लगने से झुलसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा – Fazilka News

फिरोजपुर के जवान की पश्चिम बंगाल में मौत:  स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करते करंट लगने से झुलसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा – Fazilka News




फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ममदोट के गांव राऊके हिठाड़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में तैनात गांव का बहादुर जवान हरमेश सिंह ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक खबर के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, जवान हरमेश सिंह पश्चिम बंगाल के पनागढ़ में स्थित सेना की सिग्नल यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहा था। वह बीते दिनों सुबह करीब 11 बजे कैंट परिसर में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम कर रहा था। उसी समय अचानक तेज बिजली का करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद उसे पनागढ़ स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 19 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे उसने अंतिम सांस ली। सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर घटना की जानकारी मिलने के बाद पनागढ़ पहुंचे मृतक जवान के चचेरे भाई संदीप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परिजनों को दी गई थी। पनागढ़ के सैन्य अस्पताल में पार्थिव देह का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेना के विशेष हेलीकॉप्टर के माध्यम से पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली और फिर उनके पैतृक गांव राऊके हिठाड़ लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *