खन्ना में 50 से अधिक मनरेगा नेता हिरासत में: कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव करने जा रहे थे, धरने पर बैठे; बातचीत के प्रयास – Khanna News

खन्ना में 50 से अधिक मनरेगा नेता हिरासत में:  कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव करने जा रहे थे, धरने पर बैठे; बातचीत के प्रयास – Khanna News




खन्ना में सोमवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की कोठी का घेराव करने जा रहे 50 से अधिक मनरेगा यूनियन नेताओं और कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी कर दी थी। खन्ना की ओर आ रहे मनरेगा कर्मचारियों और मजदूरों को विभिन्न नाकों पर रोककर हिरासत में लिया गया। उन्हें मंत्री की कोठी तक पहुंचने से रोकने के लिए अलग-अलग पुलिस थानों में ले जाया गया। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को नियंत्रित करना था। अलग-अलग रास्तों से खन्ना में प्रवेश करने में सफल पुलिस की कड़ी नाकाबंदी के बावजूद, कुछ मनरेगा कर्मचारी और यूनियन नेता अलग-अलग रास्तों से खन्ना में प्रवेश करने में सफल रहे। जब वे कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की कोठी की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें कोठी से कुछ दूरी पहले ही रोक लिया। खन्ना-अमलोह रोड पर धरना शुरू पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद, मनरेगा कर्मचारियों ने मौके पर ही खन्ना-अमलोह रोड पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के प्रयास फिलहाल, मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के प्रयास जारी हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *