जालंधर में HP पेट्रोल पंप पर तीसरी बार लगी आग: लोगों ने जताया विरोध, भूख हड़ताल की धमकी दी; हटाने की मांग – Jalandhar News

जालंधर में HP पेट्रोल पंप पर तीसरी बार लगी आग:  लोगों ने जताया विरोध, भूख हड़ताल की धमकी दी; हटाने की मांग – Jalandhar News




जालंधर के गुरु अर्जन देव नगर (बस्ती मिट्ठू) स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मंगलवार को आग लग गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है, क्योंकि इसी पेट्रोल पंप पर आग लगने की ये तीसरी घटना है। घनी आबादी के बीच स्थित पेट्रोल पंप से दहशत में आए निवासियों ने इसे यहां से हटाने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू करेंगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती मामले की जानकारी देते हुए खालसा जिला प्रधान लक्की ने बताया कि पेट्रोल पंप पर सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि यहां आग लगने की यह लगातार तीसरी घटना है। इससे पहले भी एक हादसे में एक मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ चुकी है। हर समय बड़े हादसे की बनी रहती है आशंका स्थानीय लोगों और प्रधान लक्की का आरोप है कि पंप मालिक ने बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। घनी आबादी के बीच स्थित इस पेट्रोल पंप पर लगातार हो रही घटनाओं से लोग भयभीत हैं और हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे इस मामले को लेकर जल्द ही डिप्टी कमिश्नर (DC) से मिलेंगे और पेट्रोल पंप को बंद कराने की मांग करेंगे।

स्थानीय निवासियों में डर का माहौल प्रधान लक्की और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप का मालिक इन हादसों के बाद भी कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। घनी आबादी के बीचों-बीच स्थित इस पेट्रोल पंप पर बार-बार हो रही इन घटनाओं से इलाके के लोग बेहद डरे और सहमे हुए हैं। उन्हें हर वक्त किसी बड़े अनिष्ट का खतरा सताता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस गंभीर समस्या को लेकर जल्द ही डिप्टी कमिश्नर (DC) से मिलेंगे और उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर इस पेट्रोल पंप को बंद करने की गुहार लगाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *