ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ ट्रेंड: एन्फ्लुएंसर बोले- इनके चूल्हे हम चलाते हैं, ये भूखे मरेंगे; HR नंबर टारगेट कर रहे – Panipat News

ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ ट्रेंड:  एन्फ्लुएंसर बोले- इनके चूल्हे हम चलाते हैं, ये भूखे मरेंगे; HR नंबर टारगेट कर रहे – Panipat News




उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा कर पीटने के मामले में अब सोशल मीडिया पर बॉयकॉट उत्तराखंड ट्रेंड हो रहा है। हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो शेयर कर इस ट्रेंड में हिस्सा ले रहे हैं। इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने कहा- हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्‍हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। भूखे मर जाएंगे ये लोग एक साल में गारंटी है इस बात की। मैं कहता हूं कि इन लोगों की अकल ठिकाने आ जाएगी। वहां के लोगों को HR नंबर से दिक्कत है। HR नंबर देखते ही उन्हें मारने का बहाना मिल जाता है। कुछ अन्य इन्फ्लुएंसर्स ने कहा कि ऋषिकेश में काली की ढाल इलाके में एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद लोगों ने कैथल के सतबीर सिंह और दोस्त के साथ मारपीट की गई थी। HR नंबर गाड़ी देखकर चालान काटा नशे के खिलाफ यात्रा निकालने वाले रविंद्र तोमर (बुग्गी वाला) ने एक वीडियो शेयर कर कहा- युवाओं को नशे से दूर करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम को स्नान कराना था। मगर अब हरियाणा के युवाओं का उत्तराखंड में अपमान हो रहा है, इसीलिए अब ये यात्रा हरिद्वार नहीं आएगी। HR नंबर की गाड़ी देखकर पुलिस चालान काटती है। अब हम वहां नहीं जाएंगे। पहले पढ़िए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स ने क्या कहा… हर्ष छिकारा ने कहा- रोहतक के रहने वाले एक अन्य इन्फ्लुएंसर सनी ने कहा- ऋषिकेश के ये जो लोग हैं, ये भूखे हैं। इनके पास क्या है? ये हरियाणा वालों की वजह से फलते-फूलते हैं। अगर हम वहां जाना छोड़ दें, तो ये लोग भूखे मर जाएंगे। ऋषिकेश और हरिद्वार के लोग कटोरा लेकर भीख मांगेंगे। इसके अलावा एक अन्य इन्फ्लुएंसर ने कहा- अगर हरियाणा वाले उरे (यहां) आना-जाना बंद कर दें, और स्टेट्स (राज्यों) के अगर आना-जाना बंद कर दें तो भूखे मरेंगे ये। म्हारे (हमारे) उससे ही इनके बालक पल रहे हैं। म्हारे वाले उर छुट्टियां में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करके जावें। तो इनका क्या वजूद है इन आदमियों का? जे (यदि) हरियाणा वाले नहीं आवेंगे ना तो थाम (तुम) ऋषिकेश वाले भूखे मर जाओगे। तो मैं विरोध करूं भाई ऋषिकेश आला का। मैं ऋषिकेश नहीं जाता हूं, घूमने खातिर। और इस वीडियो को इतना शेयर करो ताकि हर हरियाणा के उस बंदे खातिर पहुंचे जो ऋषिकेश जाने की सोचे है घूमने। अब जानिए क्या था पूरा मामला… मां बोलीं- बेटी को इशारा किया था पिटाई का मामला खूब वायरल होने के बाद ऋषिकेश की महिला सामने आई और उस दिन की घटना की सारी कहानी सुनाई। 22 मई को इस महिला ने वीडियो जाकर बताया-मैं अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर काली की ढाल के पास से गुजर रही थी। इसी बीच गाड़ी में सवार युवकों ने बेटी को कुछ इशारा किया था। इस पर मैंने गाड़ी रुकवाई। मैं अभी कार सवारों से बात कर रही थी। इस बीच आवाज ऊंची हो गई थी।तभी भीड़ ने कार सवारों को पीटना शुरू कर दिया। मैंने भीड़ को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन नहीं रुकी। मैं डर गई। मैंने ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। उसके बाद पुलिस आई और दोनों को बचाकर ले गई। —————- ऋषिकेश मारपीट विवाद की ये खबरें भी पढ़ें…. हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO: कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई-महिला ने बताई पूरी कहानी,VIDEO: बोलीं- मैं बात कर रही थी, तभी भीड़ पीटने लगी; युवक बोले-HR नंबर देख टारगेट किया हरियाणा के युवकों को ऋषिकेश में पीटने वाले 2 अरेस्ट:SP बोलीं-2 की तलाश जारी; 2 दिन पहले छेड़छाड़ के आरोप में नंगा कर घुमाया था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *