अमृतसर भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सलिल कपूर बने नए जिला अध्यक्ष, पार्टी कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं – Amritsar News

अमृतसर भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव:  सलिल कपूर बने नए जिला अध्यक्ष, पार्टी कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं – Amritsar News




आगामी संगठनात्मक चुनौतियों और भविष्य के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अमृतसर में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी हाईकमान ने अमृतसर में जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ व युवा नेता सलिल कपूर को भाजपा अमृतसर शहरी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सलिल कपूर की इस नियुक्ति को पार्टी के भीतर एक बेहद रणनीतिक कदम माना जा रहा है। वे लंबे समय से पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक स्तरों पर सक्रिय रहे हैं और उन्हें संगठन चलाने का एक लंबा अनुभव है। सलिल कपूर ने भाजपा में रहते हुए कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले वे भाजपा अमृतसर के जिला महामंत्री के पद पर मुस्तैदी से कार्य कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने उनके इसी समर्पण, वफादारी और कर्मठता को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर जिले की कमान सौंपी है। भाजपा में कपूर का सफर युवा मोर्चा के वार्ड प्रधान और मंडल अध्यक्ष जिला सचिव और जिला महामंत्री युवा मोर्चा के अमृतसर जिलाध्यक्ष पंजाब प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं महामंत्री सीमावर्ती जिले में चुनौतियां और प्राथमिकताएं अमृतसर जैसे संवेदनशील और राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिले में भाजपा का नेतृत्व करना सलिल कपूर के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। पद संभालने के साथ ही उनके सामने मुख्य लक्ष्य होंगे। पहला तो जिले के पुराने (वरिष्ठ) और नए (युवा) कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना। दूसरा केंद्र सरकार की जनहितैषी और विकास योजनाओं को शहर के हर घर तक पहुंचाना ताकि पार्टी के जनाधार को और व्यापक किया जा सके। “अमृतसर में भाजपा को लेकर जाएंगे नई ऊंचाइयों पर” अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सलिल कपूर ने भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। सलिल कपूर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे जिले के सभी नेताओं, पुराने कार्यकर्ताओं और अपने साथियों को साथ लेकर चलेंगे। उनका मुख्य फोकस आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना है, ताकि अमृतसर में भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *