पठानकोट निगम चुनाव में कारोबारी से हाथापाई: पुलिस कर्मचारी पर लगाए आरोप; पोलिंग बूथ में हाथ पर स्याही नहीं लगाने पर विवाद – Pathankot News

पठानकोट निगम चुनाव में कारोबारी से हाथापाई:  पुलिस कर्मचारी पर लगाए आरोप; पोलिंग बूथ में हाथ पर स्याही नहीं लगाने पर विवाद – Pathankot News




पठानकोट नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 32 के डांगू रोड स्थित पोलिंग बूथ नंबर 87 पर एक विवाद सामने आया। एक वोटर संजय पुरी ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद उनकी उंगली पर चुनावी स्याही नहीं लगाई गई और सवाल करने पर उनके साथ हाथापाई की गई। संजय पुरी के अनुसार, जब उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और चुनाव कर्मचारियों से इस बारे में पूछा, तो उनके साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए बूथ के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया था। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पुलिस कर्मी ने बताया कि वोट डालने के बाद जब संजय पुरी को स्याही लगाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने एलर्जी का हवाला देते हुए स्याही लगवाने से इन्कार कर दिया था। पुलिस पर लगाए आरोप पुलिस मुलाजिम के अनुसार, संजय पुरी लगभग 1 घंटे बाद दोबारा बूथ पर पहुंचे और स्याही लगाने की बात कहने लगे। इस दौरान उन्हें पोलिंग बूथ से बाहर जाने के लिए कहा गया, लेकिन उनके साथ किसी भी तरह की धक्कामुक्की या हाथापाई नहीं की गई। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी रही। हालांकि संजय पुरी ने कहा कि वे इस मामले में संबंधित थाने में लिखित शिकायत देंगे और हाथापाई करने वाले पुलिस कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *