मोगा में रेलवे पुल के पास अज्ञात शव बरामद: पहचान के लिए 72 घंटे मोर्चरी में रखा; 40-45 वर्ष की बीच व्यक्ति की उम्र – Moga News

मोगा में रेलवे पुल के पास अज्ञात शव बरामद:  पहचान के लिए 72 घंटे मोर्चरी में रखा; 40-45 वर्ष की बीच व्यक्ति की उम्र – Moga News




मोगा शहर के रेलवे पुल के निकट स्थित ऐतिहासिक बीबी काहन कौर गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय समाज सेवी संस्थाओं और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, रेलवे पुल के पास गुरुद्वारा साहिब के सामने एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जब पास जाकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक के पास से फिलहाल ऐसा कोई दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही ‘समाज सेवा सोसायटी’ (रजि.) मोगा के प्रतिनिधि और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच की। इसके बाद, समाज सेवा सोसायटी के सेवादारों के सहयोग से शव को तुरंत मोगा के सरकारी सिविल अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में स्थानांतरित कर दिया गया। पहचान के लिए 72 घंटे का समय; मोर्चरी मे रखा गया है शव सोसायटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कानून और स्थापित नियमों के तहत अज्ञात शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान यदि कोई परिवार या परिचित आकर मृतक की शिनाख्त करता है, तो पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। समाज सेवा सोसायटी और प्रशासन ने की पहचान के लिए अपील
समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा और स्थानीय पुलिस ने आम जनता से पुरजोर अपील की है कि यदि किसी का कोई पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है, जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के आसपास हो, तो वे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा या संबंधित पुलिस थाने से संपर्क करें ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके और उसका अंतिम संस्कार पूरे आदर-सत्कार के साथ किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *