फरीदकोट चुनाव में भाजपा नेता पर बवाल: AAP-कांग्रेस ने वोट प्रभावित करने के लगाए आरोप; सैन्य परिवारों से बातचीत का वीडियो वायरल – Faridkot News

फरीदकोट चुनाव में भाजपा नेता पर बवाल:  AAP-कांग्रेस ने वोट प्रभावित करने के लगाए आरोप; सैन्य परिवारों से बातचीत का वीडियो वायरल – Faridkot News




फरीदकोट में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 17 में माहौल उस समय गर्मा गया जब बीजेपी नेता संदीप सिंह सन्नी बराड़ पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि वह बूथ के बाहर व अंदर सैन्य परिवारों के वोटरों को बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। मामले को लेकर एक वीडियो भी सामने आई, जिसमें सन्नी बराड़ सैन्य परिवारों के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। इस मामले में आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता संदीप सिंह सन्नी बराड़, बूथ के बाहर व अंदर जाकर सैनिकों व उनके परिवार के सदस्यों को बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए प्रभावित कर रहे थे, जो चुनाव प्रक्रिया के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पहले तो शहर से बाहर छावनी क्षेत्र की वोटें बनाई गई है और अब उन्हें प्रभावित व भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। सैन्य परिवारों को भी वोट देने का अधिकार है-बीजेपी वहीं, बीजेपी नेता संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि सैन्य परिवारों को वोट डालने से रोका जा रहा है जिसका उन्होंने मौके पर पहुंच कर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सैन्य परिवार भी देश का हिस्सा हैं और जिनकी वोट बनी हुई है, उन्हें मतदान करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि वोटर के पास वैध पहचान पत्र हैं तो उन्हें मतदान से नहीं रोका जा सकता और इस पर विरोध करना गलत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *