चंडीगढ़ में शराब ठेकों पर प्रशासन सख्त: मुफ्त दारू देने पर लाइसेंस होगा रद्द; वायरल रील के बाद एक्साइज विभाग का फैसला – Chandigarh News

चंडीगढ़ में शराब ठेकों पर प्रशासन सख्त:  मुफ्त दारू देने पर लाइसेंस होगा रद्द; वायरल रील के बाद एक्साइज विभाग का फैसला – Chandigarh News




चंडीगढ़ प्रशासन ने एक्साइज नीति के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए शराब ठेका संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। डिप्टी कमिश्नर-कम-एक्साइज कमिश्नर निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में शहर के सभी शराब लाइसेंस धारकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। वीडियो में एक शराब विक्रेता कथित तौर पर ब्रांड प्रमोशन के नाम पर मुफ्त शराब परोसता दिखाई दिया था। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लाइसेंस रद्द और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी डिप्टी कमिश्नर ने साफ कहा कि आबकारी नीति के किसी भी नियम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों को चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों को भविष्य में लाइसेंस या ठेकों की प्रक्रिया में भाग लेने से भी ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। तय कीमत से कम पर शराब बेचने पर होगी कार्रवाई बैठक में सभी शराब विक्रेताओं को निर्धारित न्यूनतम बिक्री मूल्य का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि तय कीमत से कम दर पर शराब बेचने या किसी प्रकार की स्कीम चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग ने बैठक में जानकारी दी कि शराब स्टॉक की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रियल टाइम स्टॉक अपडेटेशन सिस्टम शुरू किया गया है। सभी लाइसेंस धारकों को समय पर और सही तरीके से स्टॉक अपडेट करने के निर्देश दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *