बरनाला में BJP उम्मीदवार के पति पर हमला: पगड़ी उतारी, हथियार से किया वार; सिर में आईं गंभीर चोटें; फर्जी वोट डालने के आरोप – Barnala News
बरनाला में मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पति पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान उनकी पगड़ी उतार दी गई और सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा उम्मीदवार दीपइंदर कौर के पति जसवीर सिंह ने बताया कि वे वार्ड नंबर 15 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के दौरान सुबह से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ बाहरी लोग वार्ड में घूम रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समर्थकों के साथ भी की धक्का-मुक्की उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग फर्जी वोट डाल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उनकी पगड़ी उतार दी गई। सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया। उनकी पत्नी और अन्य समर्थकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। EC और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने जसवीर सिंह ने आम आदमी पार्टी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में खुलेआम फर्जी वोटिंग हो रही है, जबकि चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link

