फतेहगढ़ साहिब में स्कूटी पर मिला युवक का शव: पास से सिरिंज बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज – Fatehgarh Sahib News

फतेहगढ़ साहिब में स्कूटी पर मिला युवक का शव:  पास से सिरिंज बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज – Fatehgarh Sahib News




फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ की विधि चंद कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक्टिवा पर मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की आधिकारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह खन्ना का निवासी था। युवक अपनी एक्टिवा पर बैठा था, उसका सिर हैंडल पर झुका हुआ था और दोनों पैर जमीन पर टिके थे। इस स्थिति को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल से एक सिरिंज भी मिली जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सिरिंज भी मिली है। इसके आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत नशे, किसी बीमारी या किसी अन्य कारण से हुई है। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस युवक के परिजनों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह खन्ना से मंडी गोबिंदगढ़ किस उद्देश्य से आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *