तरनतारन में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: एक्साइज विभाग का छापा, सफारी गाड़ी से मिली 110 बोतल शराब, ड्रमों में भरा 800 लीटर लाहन – tarn-taran News

तरनतारन में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:  एक्साइज विभाग का छापा, सफारी गाड़ी से मिली 110 बोतल शराब, ड्रमों में भरा 800 लीटर लाहन – tarn-taran News




तरनतारन में एक्साइज विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने झबल कस्बे के तहत आते गांवों ठठगढ़ और जगतपुरा में करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब, लाहन और शराब बनाने का सामान बरामद किया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक टाटा सफारी गाड़ी को भी जब्त किया गया है। एक्साइज विभाग और पुलिस की टीमों ने दो अलग-अलग गांवों में इनपुट के आधार पर दबिश दी, जहां से शराब का बड़ा जखीरा हाथ लगा। ठठगढ़ गांव से एक टाटा सफारी गाड़ी (नंबर PB 06 M 0032) को घेराबंदी कर जब्त किया गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर छुपाकर रखे गए दो कैन और दो प्लास्टिक के बड़े लिफाफों से 110 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। जबकि जगतपुरा गांव में की गई छापेमारी के दौरान शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ हुआ। मौके से 4 ड्रम, 800 लीटर लाहन और शराब तैयार करने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए। लग्जरी गाड़ियों से आसपास के गांवों में होती थी सप्लाई एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर करण शर्मा ने बताया कि विभाग को इन गांवों में बड़े स्तर पर अवैध शराब तैयार करने और बेचने की पुख्ता सूचना मिली थी। तस्कर इस शराब को लग्जरी गाड़ियों के जरिए आसपास के ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से सप्लाई करते थे, ताकि किसी को शक न हो। आरोपी तस्कर फरार, पुलिस बोली- जल्द करेंगे गिरफ्तार झबाल थाने के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बरामद शराब, लाहन और टाटा सफारी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी गुरपिंदर सिंह (निवासी ठठगढ़) छापेमारी के दौरान अपने घर से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी गुरपिंदर लंबे समय से इलाके में अवैध शराब के धंधे को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *