अबोहर में तूड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर, बाइकसवार की मौत: शादी समारोह में शामिल होने गया था, लौटते समय कुछ दूर पर ही हादसा – Abohar News
फाजिल्का जिले के अबोहर उपमंडल तूड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रात के अपने एक रिश्तेदार की शादी से लौट रहा था। घर से निकलने के कुछ देर बाद मुख्य सड़क पर उसका हादसा हो गया। सूचना पर लोग उसको अस्पताल लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक 32 वर्षीय युवक विशेष मसीह राकेश कुमार उपमंडल अंतर्गत आते जम्मू बस्ती के रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। डोली विदा होने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, विशेष मसीह अपने पूरे परिवार के साथ गांव दानेवाला सतकोसी में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गया हुआ था। मृतक के भाई रमन ने पुलिस को बताया कि शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद रात करीब 10 बजे जब लड़की की डोली विदा हो गई, तो विशेष अपनी बाइक पर सवार होकर अकेले ही अबोहर स्थित घर के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तो रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर तूड़ी (पशु चारे) से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विशेष गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, शादी की खुशियां मातम में बदलीं हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया और घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया और परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में विशेष को लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुए हादसे से शादी वाले घर और पीड़ित परिवार में खुशियों का माहौल गम में बदल गया है। पुलिस ने बीएनएस (BNS) के तहत दर्ज किया मामला सूचना पर खुईयां सरवर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सब-इंस्पेक्टर शिव शंकर ने बताया कि मृतक के भाई रमन के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। रविवार दोपहर को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की आगे की जांच कर रही है।”
Source link

