मोहाली में जलभराव रोकने की तैयारी तेज: संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण, SDM ने बुलाई अहम बैठक; MLA भी पहुंचे – Mohali News

मोहाली में जलभराव रोकने की तैयारी तेज:  संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण, SDM ने बुलाई अहम बैठक; MLA भी पहुंचे – Mohali News




डेराबस्सी प्रशासन ने मानसून के दौरान संभावित जलभराव और लोगों की समस्याओं को रोकने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम अमित गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। प्रशासन का मुख्य ध्यान उन स्थानों पर रहा, जहां प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान जलभराव और जल निकासी की समस्या उत्पन्न होती है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी (स्टेट एवं नेशनल हाईवे), नगर परिषद, माइनिंग एवं ड्रेनेज विभाग तथा बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश एसडीएम अमित गुप्ता ने जल निकासी व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़कों की स्थिति और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इसी क्रम में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और हलका इंचार्ज राहुल कौशिक ने भी अधिकारियों के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। बारिश के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो विधायक रंधावा ने कहा कि बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर जल निकासी, नालों की सफाई और अन्य जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *