कॉफी सत्र में तंबोला और नकद पुरस्कारों के साथ लकी ड्रा निकाला – Jalandhar News

कॉफी सत्र में तंबोला और नकद पुरस्कारों के साथ लकी ड्रा निकाला – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर होटल कमल पैलेस में जालंधर जिमखाना लेडीज क्लब का कॉफी सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानद सचिव सुरुचि कक्कड़ और उनकी टीम ने संयुक्त उपाध्यक्ष प्रीति बाजवा के मार्गदर्शन में किया। सत्र के दौरान सदस्यों ने तंबोला में भाग लिया, जिसमें नकद पुरस्कार दिए गए। आयोजन में कई लकी ड्रा भी निकाले गए, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान, होम डेकोर, चांदी की बालियां, क्रॉकरी, मेकअप कूपन, बेडशीट, रोटेटिंग चेयर, एयर फ्रायर और फ्रिज शामिल रहे। इन उपहारों को सदस्यों ने सराहा। बाजवा ने टीम के प्रयासों और समर्पण की प्रशंसा की। सुरुचि कक्कड़ ने टीम, सदस्यों और प्रायोजकों का धन्यवाद किया। सत्र में परोसे गए भोजन का भी सदस्यों ने आनंद लिया। प्रायोजकों में ग्लोबल फार्मेसी, आरबीएल बैंक्स, गंगा ऑर्थो केयर, फ्ली मार्केट, साई प्रॉपर्टीज, क्रिस्टल वर्ल्ड, जेम हाउस, ग्लैम स्टूडियो, सीमा सोनी एफएम 91.9, इंद्र्या बाय बिड़ला और मिया बाय तनिष्क शामिल रहे। क्लब जून में एक माह के ग्रीष्म अवकाश पर रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *