सामान्य से 25% ज्यादा बरसे बादल – Ludhiana News
लुधियाना| शहर में रविवार को धूप-छांव के खेल के बीच हवा में घुली भारी नमी ने दिन भर उमस भरी गर्मी का अहसास कराया। सुबह के समय आद्रता का स्तर 77% रहा, जो शाम तक भी 74% के उच्च स्तर पर बना रहा, जिससे शहरवासी दिन भर उमस से परेशान दिखे। दो डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 26.2 डिग्री रहा। जुलाई महीने में मानसून की सक्रियता नजर आई। सामान्यतः जुलाई के शुरुआती 12 दिनों में शहर में 61.5 एमएम बारिश दर्ज की जाती थी, लेकिन इस सीजन 100 एमएम बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा औसत से 63 % अधिक है। लुधियाना| लुधियाना में पिछले कुछ वर्षों में वन क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। वन स्थिति रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार 2021 के मुकाबले लुधियाना में वन क्षेत्र में 1.46 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार जिले का कुल वन क्षेत्र अब 47.64 वर्ग किमी. तक पहुंच गया है। जिले में 18.05 वर्ग किमी. क्षेत्र मध्यम सघन वनों के अंतर्गत आता है और सबसे बड़ा हिस्सा 29.59 वर्ग किलोमीटर के रूप में खुले वनों का है। झाड़ीदार वन क्षेत्र 0.65 वर्ग किमी. दर्ज किया गया है। जिले कुल डिजिटाइज्ड डिवीजन क्षेत्र 3,650.02 वर्ग किलोमीटर है। इस विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल की तुलना में, मौजूदा वन क्षेत्र कुल भू-भाग का लगभग 1.31 प्रतिशत हिस्सा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सुधार तो हो रहा है, लेकिन हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।
Source link

