30 सिंतबर तक चलेगी पठानकोट-छपरा स्पैशल ट्रेन: बिहार, यूपी और पंजाब के लोगों को मिलेगा फायदा, यात्रियों की बढ़ती मांग को लेकर जम्मू डिवीजन ने जारी किए आदेश – Pathankot News

30 सिंतबर तक चलेगी पठानकोट-छपरा स्पैशल ट्रेन:  बिहार, यूपी और पंजाब के लोगों को मिलेगा फायदा, यात्रियों की बढ़ती मांग को लेकर जम्मू डिवीजन ने जारी किए आदेश – Pathankot News




पठानकोट-छपरा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पैशन ट्रेन को अब 30 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ग्रीष्मकालीन एवं आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की मांग के अनुरूप उत्तर रेलवे जम्मू मंडल द्वारा उक्त आदेश जारी किए गए हैं। इस ट्रेन के चलने से बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
ट्रेन संख्या 05193 छपरा-पठानकोट और ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। डिवीजनल अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
पहले 13 जुलाई तक चलाई जानी थी ट्रेन
रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 05193 छपरा-पठानकोट साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक सोमवार को संचालित होती है, पहले इसे 3 जुलाई तक ही चलाया जाना था। लेकिन, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन 28 सितंबर तक किया जाएगा। इस विस्तारित अवधि में यह गाड़ी कुल 11 फेरे लगाएगी।
यह ट्रेन छपरा जंक्शन से हर सोमवार को दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और छपरा कचहरी, दिघवा दुबौली, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 10:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी।
बुधवार को पठानकोट से चलेगी
इसी प्रकार,वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, पहले इसे 15 जुलाई तक संचालित किया जाना था। लेकिन, अब इसे 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है और इस अवधि में भी यह कुल 11 फेरे संचालित करेगी।
यह ट्रेन हर बुधवार को पठानकोट से रात 12:30 बजे रवाना होकर जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे और दिघवा दुबौली होते हुए छपरा कचहरी स्टेशन पर अगले दिन सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी तथा छपरा जंक्शन पर सुबह 9:15 बजे अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
बिहार-उत्तर प्रदेश सहित पंजाब के लोगों को मिलेगा फायदा
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की निरंतर मांग को ध्यान में रखते हुए इन विशेष गाड़ियों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। हमारा उद्देश्य है कि बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिले और वे बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। रेलवे यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए इस प्रकार के कदम समय-समय पर उठाता रहता है। उन्होंने कहा कि ट्रेन की जानकारी व समय-सारणी हेतु IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा निकटतम आरक्षण काउंटर से सम्पर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *