जंडियाला-वैरोवाल संपर्क सड़क की मरम्मत शुरू – Amritsar News
अमृतसर | अटारी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस एससी विभाग के राज्य सचिव बलदेव सिंह संधू ने रविवार को अटारी क्षेत्र के बोहडू गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। बैठक के दौरान संधू ने लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और इसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर योग्य नागरिक की भागीदारी से ही संभव है और इसलिए वोटर लिस्ट में सही और अपडेटेड जानकारी दर्ज करना बहुत जरूरी है। गुरुद्वारा तप स्थान शहीद भाई तारू सिंह जी पूहला में बन रहे नए दीवान हॉल के विकास कार्य का जायजा बीबी कौलां भलाई केंद्र ट्रस्ट (अमृतसर) के मुख्य सेवादार भाई गुरइकबाल सिंह ने लिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में समागम के दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए इस बड़े हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहीद भाई तारू सिंह जी के 281वें शहीदी दिहाड़े के संबंध में 12 से 16 जुलाई तक महान गुरमत समागम करवाए जा रहे हैं। स्थानीय प्रबंधक कमेटी ने संगतों से परिवारों सहित पहुंचकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है। इस मौके पर भाई हरमिंदर सिंह, रिसीवर जसपाल सिंह, मैनेजर जगीर सिंह, हेड ग्रंथी मनदीप सिंह, सुखदीप सोहल व अन्य मौजूद थे।
Source link

