मोगा पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा: 54 केस दर्ज; 86 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और गोलियां बरामद – Moga News

मोगा पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा:  54 केस दर्ज; 86 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और गोलियां बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 मामले दर्ज किए हैं। जिला पुलिस प्रमुख (एसएसपी) सरताज सिंह चाहल ने बताया कि विभिन्न अभियानों के दौरान कुल 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 7 से 10 जुलाई तक ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 मामले दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.147 ग्राम हेरोइन, 50 नशीली गोलियां और 9 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 8.250 लीटर ठेका शराब भी बरामद की गई। SSP ने दी जानकारी एसएसपी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार-3’ के तहत पुलिस ने 29 मामले दर्ज किए। इस दौरान 10 बड़े नशा सप्लायर और पैडलर, 11 उद्घोषित अपराधी (पीओ), 119 वांछित अपराधियों तथा 38 अन्य आरोपियों को काबू किया गया। कार्रवाई के दौरान 459 ग्राम हेरोइन, 490 नशीली गोलियां, तेजधार हथियार, तीन मोबाइल फोन, दो दोपहिया वाहन और चोरी की तांबे की तार भी बरामद की गई। वहीं, तीन अन्य आरोपियों से एक किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने 41 सेमिनार और बैठकों का आयोजन भी किया। एसएसपी ने लोगों से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *