तरनतारन में शेरों शुगर मिल शुरू कराने की मांग तेज: किसान नेता बोले- सरकार इच्छाशक्ति दिखाए तो 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार – tarn-taran News

तरनतारन में शेरों शुगर मिल शुरू कराने की मांग तेज:  किसान नेता बोले- सरकार इच्छाशक्ति दिखाए तो 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार – tarn-taran News




तरनतारन में जम्हूरी किसान सभा पंजाब के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह बागू ने बंद पड़ी तरनतारन कोऑपरेटिव शुगर मिल लिमिटेड (शेरों शुगर मिल) का दौरा कर उसकी मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीर इच्छाशक्ति दिखाए तो यह मिल आज भी दोबारा शुरू की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि मिल को चालू कराने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठन लगातार संघर्ष कर रहे हैं और मिल के मुख्य गेट के सामने पक्का मोर्चा भी जारी है। बागू ने कहा कि शुगर मिल के शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उनके अनुसार, मिल के संचालन से आसपास के गांवों के करीब एक हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकता है, जबकि किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसान नेता बोले- किसी भी सरकार ने ठोस प्रयास नहीं किए किसान नेता ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा सरकार, कांग्रेस सरकार और वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार ने उद्योगों को बचाने के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन बंद पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि मिल की पूंजी में किसानों की लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है, इसके बावजूद सरकार मिल की करीब 98 एकड़ जमीन के उपयोग में बदलाव करने या उसे अन्य संस्थानों को देने की कोशिश कर रही है। बागू ने कहा कि हितधारकों की सहमति के बिना मिल की जमीन या संपत्ति के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मिल को पुनः शुरू करने के बजाय उसकी जमीन बेचने की दिशा में काम कर रही है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग और किसान संगठन शेरों शुगर मिल को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से चल रहे आंदोलन में शामिल होकर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को मजबूत करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *