ऊना से होकर गुजरेगी अंबाला सिटी एक्सप्रेस: हिमाचल एक्सप्रेस पंजाब के करतोली तक चलेगी; रेल मंत्रालय की मिली मंजूरी – Una News

ऊना से होकर गुजरेगी अंबाला सिटी एक्सप्रेस:  हिमाचल एक्सप्रेस पंजाब के करतोली तक चलेगी; रेल मंत्रालय की मिली मंजूरी – Una News




रेल मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए 2 महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दे दी है। इसके तहत, उत्तर रेलवे पंजाब के होशियारपुर जिले करतोली से अंबाला के बीच एक नई सिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। यह दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा और ऊना से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही दौलतपुर चौक से दिल्ली के बीच चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार पंजाब के करतोली तक किया गया है। इन दोनों सेवाओं के शुरू होने से दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना और नंगल क्षेत्र के यात्रियों के लिए अंबाला और दिल्ली तक की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। यात्रियों को एसी कोच की मिलेगी सुविधा नई सिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को एसी कोच की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा और ऊना रेलवे स्टेशनों से होकर अंबाला तक जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों की अंबाला तक आवाजाही आसान हो जाएगी।हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए रेलवे से आग्रह किया था, जिसके बाद रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। प्रतिदिन करतोली से अंबाला के बीच संचालित होगी ट्रेन सिटी एक्सप्रेस ट्रेन (14501/14502) प्रतिदिन करतोली से अंबाला के बीच संचालित होगी। ट्रेन संख्या 14502 सुबह 8:30 बजे करतोली से रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 14501 शाम 4:55 बजे अंबाला से चलकर रात 8:25 बजे करतोली पहुंचेगी। इस ट्रेन के हॉल्ट दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा, ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूप नगर, मोरिंडा और सरहिंद में निर्धारित किए गए हैं। हिमाचल एक्सप्रेस का भी रूट बढ़ा इसी प्रकार, हिमाचल एक्सप्रेस (14053/14054) का विस्तार दौलतपुर चौक से पंजाब के करतोली तक किया गया है। ट्रेन संख्या 14054 करतोली से रात 8:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 14053 दिल्ली से रात 10:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:50 बजे करतोली पहुंचेगी। सिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन इसी ट्रेन के रैक से किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *