गुरदासपुर सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में फ्रीजर खराब: इंचार्ज डॉ. पूजा खोसला बोलीं- 25 यूनिट रक्त नष्ट; कंपनी को नोटिस जारी किया गया – Gurdaspur News

गुरदासपुर सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में फ्रीजर खराब:  इंचार्ज डॉ. पूजा खोसला बोलीं- 25 यूनिट रक्त नष्ट; कंपनी को नोटिस जारी किया गया – Gurdaspur News




गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में 25 यूनिट रक्त खराब हो गया है। यह घटना अस्पताल के ब्लड बैंक में एक नए फ्रीजर में तकनीकी खराबी आने के कारण हुई। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा है। ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. पूजा खोसला ने बताया कि रात के समय ब्लड स्टोरेज फ्रीजर में तकनीकी खराबी आ गई थी। फ्रीजर ने कोई अलर्ट या इंडिकेशन नहीं दिया, जिसके कारण समय रहते समस्या का पता नहीं चल सका। इस खराबी के कारण फ्रीजर में रखा 25 यूनिट रक्त उपयोग के योग्य नहीं रहा। डॉ. खोसला के अनुसार, खराब हुए रक्त को बायोमेडिकल वेस्ट प्रोटोकॉल के तहत नष्ट कर दिया गया है। डॉ. पूजा बोलीं- कंपनी को नोटिस भेजा गया यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि किसी मरीज को गलती से यह रक्त न चढ़े और संक्रमण का कोई खतरा न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर द्वारा कंपनी को नोटिस भेजा गया है। डॉ. खोसला ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में आयोजित रक्तदान शिविरों के कारण ब्लड बैंक में इस समय लगभग 50 यूनिट रक्त उपलब्ध है। जरूरतमंद मरीज निर्धारित प्रक्रिया के तहत ब्लड बैंक से रक्त प्राप्त कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *