पंजाब में 48 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क बेनकाब, 2 तस्कर गिरफ्तार; पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई खेप – Amritsar News

पंजाब में 48 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:  अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क बेनकाब, 2 तस्कर गिरफ्तार; पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई खेप – Amritsar News




अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 48 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पहले चरण में थाना छेहर्टा पुलिस ने लवप्रीत सिंह उर्फ लव और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर 2 किलो हेरोइन मिली। पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 किलो 10 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की। इस पहले ऑपरेशन में कुल 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। जांच को आगे बढ़ाते हुए, पुलिस ने एक और ऑपरेशन में 3 किलो 368 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस तरह, कुल बरामदगी 8 किलो 378 ग्राम हेरोइन तक पहुंच गई। मुख्यारोपी अमृतसर का रहने वाला मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह अमृतसर के गांव खासा का रहने वाला 28 वर्षीय बीए पास युवक है। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे तस्कर ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा के भीतर पूर्व-निर्धारित स्थानों पर हेरोइन गिराते थे। स्थानीय युवक इन खेपों को उठाकर आगे सप्लाई करते थे। रातों-रात अमीर बनने की चाहत में तस्करों के जाल में फंसे कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि रातों-रात अमीर बनने की चाहत और बेरोजगारी के कारण कई युवा नशा तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर रखने और उनकी समय-समय पर काउंसिलिंग करने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी देश पंजाब के युवाओं को नशे के जरिए गुमराह करने की साजिश रच रहा है, जिसका मुकाबला समाज और पुलिस को मिलकर करना होगा। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *