NRI बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप: फेसबुक पर दोस्ती हुई, नवाशहर से लुधियाना लाकर बनाए संबंध, फिर विदेश बुलाकर करता रहा दुष्कर्म – Ludhiana News
नवाशहर की एक युवती के साथ उसके NRI बॉयफ्रेंड ने कई बार रेप किया। बॉयफ्रेंड ने उसे शादी का झांसा दिया और पहले लुधियाना में उसके साथ रेप किया। फिर विदेश जाकर उसे वहीं बुलाया। करीब एक साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती जब वापस नवाशहर आई तो बॉयफ्रेंड ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। गर्लफ्रेंड आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए नवाशहर से लेकर लुधियाना के चक्कर लगाती रही, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। गर्लफ्रेंड ने उसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई कतरे हुए हाईकोर्ट ने लुधियाना पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। लुधियाना पुलिस ने थाना सलेम टाबरी में आरोपी बॉयफ्रेंड जतिंदर कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। दोस्ती से लेकर पीड़िता के साथ रेप करने तक की पूरी कहानी, जानिए… मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थाना सलेम टाबरी के एसएचओ हर्षवीर सिंह ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के डायरेक्शन पर आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि इस मामले की जांच एक महिला अधिकारी को सौंपी गई है।
Source link

